इंदौर में विवाद के बाद पेंट हाउस मालिक ने 2 को कुचल, एक महिला की मौत

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ हर दिन नए लोगों को पेंट हाउस (Penthouse) किराए (Rents) पर देने से परेशान लोगों ने जब आपत्ति लेते हुए पेंट हाउस की लाइट बंद कर दी तो पेंट हाउस मालिक के बेटे ने तेज रफ्तार (High Speed) से कार (Car) दौड़ाकर बिल्डिंग में ही रहने वाली एक इंजीनियर महिला (Woman ) के साथ ही बिल्डिंग के चौकीदार की पत्नी पर चढ़ा दी। घटना में महिला इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि चौकीदार की पत्नी भी घायल हुई है।

एमआर-11 स्थित शिव वाटिका सागर टाउनशिप के समृद्धि एनक्लेव बिल्डिंग में कुलदीप चौधरी नामक व्यक्ति का पेंट हाउस है। कुलदीप इस पेंट हाउस को एयर बीएनबी ऐप के माध्यम से हर दिन अलग-अलग लोगों को किराए से देता था, जिसका रहवासी विरोध करते थे। रहवासियों का कहना है कि यहां अकसर लोग आते-जाते हैं, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध रहती हैं। कई दिनों से कुलदीप चौधरी और उसके परिवार से रहवासियों का विवाद चल रहा था। कल किसी ने पेंट हाउस की लाइट बंद कर दी तो कुलदीप अपनी पत्नी और बेटे के साथ मौके पर पहुंचा। विवाद बढ़ा तो कुलदीप के 18 वर्षीय बेटे मोहनिस ने अपनी कार दौड़ाकर पहले बिल्डिंग के चौकीदार की पत्नी को टक्कर मारी और कुछ देर बाद दोबारा कार बिल्डिंग में लेकर दौड़ाते हुए आया तो रहवासी इन्फोसिस की साफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को चपेट में ले लिया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शंपा की मौत हो गई। शंपा के दो मासूम बच्चे हैं। वे 13 मार्च को ही बिल्डिंग में रहने के लिए आए थे।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

2 hours ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

4 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

5 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

7 hours ago