( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )
एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां 10वीं के परीक्षा परिणाम से आहत एक 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इस घटना ने एक बार फिर परीक्षा के दबाव और मानसिक तनाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना विजय नगर थाना क्षेत्र के प्रकाश चंद्र सेठी नगर की है यहाँ रहने वाली 17 वर्षीय पलक, पिता जितेंद्र कश्यप ने अपने घर में ही आत्मघाती कदम उठा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा ने हाल ही में 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी और रिजल्ट को लेकर वह काफी तनाव में थी।
परिजनों के मुताबिक, पलक पढ़ाई में अच्छी थी और उससे अच्छे परिणाम की उम्मीद भी की जा रही थी। लेकिन जैसे ही परीक्षा परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आया, वह मानसिक रूप से टूट गई। इसी तनाव में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।
नई दिल्ली:अगर आप अपने मोबाइल फोन में नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड ऐप्स या किसी भी…
स्मार्टफोन क्रांति: भारत सरकार ने नोटिफाई की ₹62,500 करोड़ की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरing स्कीम, कंपनियों…
UGC नियमों और आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर बड़ा बवाल; पुलिस से झड़प के बाद…
संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…
Google AI Premium Offer: क्या है गूगल की नई योजना?Gemini Advanced and 2TB Cloud Storage:…
GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…