Home Uncategorized इंस्टाग्राम पर शुरू हुई बातचीत, दिल्ली तक पहुंचा प्यार; घर वापसी कर...

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई बातचीत, दिल्ली तक पहुंचा प्यार; घर वापसी कर नरगिस बनीं इच्छा देवी, वैदिक रीति-रिवाज से आकाश संग लिए सात फेरे

0

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर की रहने वाली नरगिस ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नया नाम इच्छा देवी रख लिया। इसके बाद सुभाषनगर के मढ़ीनाथ स्थित श्री अगस्त्य मुनि आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका शुद्धिकरण कराया गया। आश्रम के महंत आचार्य पंडित केके शंखधार ने धार्मिक विधि-विधान से शुद्धिकरण कराने के बाद गांव के ही रहने वाले आकाश कश्यप के साथ उनका विवाह संपन्न कराया।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई बातचीत, डेढ़ साल पहले हुई थी पहचान

महमूदपुर निवासी साजिद की पुत्री नरगिस उर्फ इच्छा देवी और गांव के ही वेदराम के पुत्र आकाश कश्यप के बीच करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से जान-पहचान हुई थी। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। युवती के अनुसार, उसने ही आकाश को संदेश भेजकर बातचीत शुरू की थी और शादी का प्रस्ताव भी रखा था। शुरुआत में आकाश इसके लिए राजी नहीं हुआ था।

युवती इंटरमीडिएट तक पढ़ी है, जबकि आकाश ने हाईस्कूल तक शिक्षा प्राप्त की है। शादी की इच्छा में युवती पहले भी आकाश के साथ दिल्ली चली गई थी, लेकिन परिजनों की ओर से हंगामा किए जाने के बाद आकाश के परिवार वालों ने उसे वापस लौटा दिया था। हालांकि, बाद में युवती दोबारा आकाश के पास पहुंच गई।

गायत्री मंत्र का किया उच्चारण, आस्था का किया दावा

आश्रम में शुद्धिकरण की प्रक्रिया के दौरान महंत केके शंखधार ने युवती के हाथों में गंगाजल और गोमूत्र देकर आचमन कराया। इसके बाद युवती ने बिना रुके तीन बार शुद्ध उच्चारण के साथ गायत्री मंत्र का पाठ किया। युवती ने बताया कि उसकी आस्था पिछले चार-पांच वर्षों से हिंदू धर्म में है और उसने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है।

दस्तावेजों के आधार पर विवाह को बताया वैध

युवती ने विवाह और धर्म परिवर्तन से संबंधित शपथपत्र और शैक्षणिक दस्तावेज भी प्रस्तुत किए। खबर के अनुसार, 27 नवंबर 2026 को आर्य समाज, फतेहगंज पश्चिमी में हुए विवाह के प्रमाणपत्र के आधार पर दोनों ने अपनी शादी को वैध बताया है।

आकाश ने बताया कि फिलहाल वे गांव में नहीं रहकर दिल्ली में रह रहे हैं। युवती के परिजनों से जान का खतरा होने की आशंका के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है। वहीं, युवती ने बताया कि आकाश के परिवार वालों ने उसे बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है।

Previous articleशेख अजीज जी सुपुर्द-ए-खाक, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
पियूष गंगवार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह जनपद पीलीभीत में जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। पत्रकारिता के माध्यम से वह जनहित से जुड़े मुद्दों, स्थानीय समस्याओं, अपराध, राजनीति, सामाजिक गतिविधियों और प्रशासनिक मामलों को प्रमुखता से उठाते हैं। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक आमजन की समस्याओं को समाचारों के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।तथ्यपरक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध पियूष गंगवार का उद्देश्य जनसमस्याओं को प्रमुखता से सामने लाना और आमजन की आवाज को मीडिया के माध्यम से बुलंद करना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version