Home मध्य प्रदेश शेख अजीज जी सुपुर्द-ए-खाक, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

शेख अजीज जी सुपुर्द-ए-खाक, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

0

शेख अजीज जी सुपुर्द-ए-खाक, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मांडू के वार्ड 5 निवासी शेख शरीफ (शेखा भाई) के पूज्य पिताजी थे,

तदफीन में पहुंचे जनप्रतिनिधि, पत्रकार और मुस्लिम समाज के लोग

राहुल सेन मांडव
मो

मांडू न्यूज।मांडू नगर के वार्ड क्रमांक 5 निवासी शेख शरीफ उर्फ शेखा भाई के पूज्य पिताजी शेख अजीज जी का आज इंतकाल हो गया।

उनके इंतकाल की खबर मिलते ही मोहल्ले सहित पूरे मांडू नगर में शोक की लहर छा गई।

मांडू के कब्रिस्तान में सुबह 11 बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। तदफीन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और मरहूम की मगफिरत के लिए दुआ की।

तदफीन में पहुंचे:
तदफीन में भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जयराम गावर, मांडू के वरिष्ठ व्यापारी मांगीलाल जायसवाल, भाजपा धार जिला ग्रामीण मन की बात प्रभारी रविन्द्र परिहार, वरिष्ठ पत्रकार सोमनाथ तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी, पत्रकार राहुल सेन मांडव, विकाश यादव, तन्मय जायसवाल, अशरफ रौनकअली ,अफसर खान,युनुस खान, आशिक खान,सादिक खान,मुस्लिम समाज मांडू व मांडू और बाहर से आए परिचित, संस्था तिलक मांडू आदि पहुंचे।

सभी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और मरहूम के लिए दुआ की।

शेख अजीज जी अपने नेक स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सभी के प्रति मोहब्बत के लिए जाने जाते थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version