Home उत्तर प्रदेश इटावा : मचा हड़कंप: वन स्टाफ सेंटर में किशोरी ने फांसी लगा...

इटावा : मचा हड़कंप: वन स्टाफ सेंटर में किशोरी ने फांसी लगा की आत्महत्या, क्या कहते हैं एसएसपी इटावा?

इटावा के वन स्टाफ सेंटर में एक बालिका ने फांसी पर लटक अपनी जान दे दी। डीएम, एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है।

इटावा के वन स्टाफ सेंटर में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक बालिका ने फांसी पर लटक अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएम, एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने बताया कि बालिका अपने परिवार वालों के साथ नहीं जाना चाहती थी। कहती थी कि उसकी हत्या कर दी जाएगी। पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वन स्टाफ केंद्र की है।

उत्तर प्रदेश के इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वन स्टाफ सेंटर में एक बालिका ने फांसी पर्यटक अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसएसपी, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि चौबिया थाना क्षेत्र में एक बालिका मिली थी। जिसका मेडिकल और बयान हो चुका है। बालिका का किसी लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। उसके साथ दो बार भाग भी चुकी है।

लड़की ने बताया कि उसकी हत्या कर दी जाएगी

एसएसपी ने बताया कि लड़की परिवार वालों के साथ जाना नहीं चाहती थी। कहती थी कि उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद लड़की को सीडब्ल्यूसी (CWC) के सामने पेश किया गया। सीडब्ल्यूसी ने किशोरी को कानपुर नारी निकेतन भेजने का आदेश दिया था। 1 दिन के विश्राम के बाद उसे नारी निकेतन ले जाने की योजना थी। लेकिन इस बीच बाथरूम जाने के बहाने गई लड़की ने अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

डीएम ने जांच कमेटी बनाई

एसएसपी ने बताया कि जिलाधिकारी ने एडीएम की अध्यक्षता में एसपी सिटी और प्रोवेशन अधिकारी की एक कमेटी बनाई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि वन स्टाफ सेंटर जिला प्रोवेशन अधिकारी के नेतृत्व में संचालित होता है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version