ब्रेकिंग न्यूज़….बस्ती जिले से बड़ी खबर..
बस्ती। वाल्टरगंज थाने में तैनात थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके सरकारी आवास के कमरे में फंदे से लटकता मिला। उनका आवास कोतवाली थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय के बगल स्थित सरकारी आवास में था। कमरे में शव लटकता देखकर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक समेत क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
