उज्जैन : नर्स से छेड़छाड़ करने पर मचा बवाल, पूर्व विधायक ने दी फिजा बिगाड़ने की धमकी, सड़क पर उतरे हिंदूवादी संगठन

मध्य प्रदेश के उज्जैन में नर्स से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर करने में देर कर दी.इसके बाद बवाल मच गया. आइए जानते हैं पूरा मामला

एनटीवी टाइम न्यूज़ उज्जैन/ मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक नर्स से छेड़छाड़ की घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया. मामले में कई घंटे केस दर्ज नहीं करने पर हिंदू संगठनों ने रविवार रात थाने पर धरना देकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. दबाव बढ़ने पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर दिया, लेकिन इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत ने खुली धमकी दी कि पुलिस प्रशासन शहर की फिजा बिगाड़ना चाहता है तो बिगाड़ देंगे.

शहर से करीब 55 km दूर नागदा में एक क्लिनिक में कार्यरत नर्स ने रविवार को थाने पहुंची. बताया कि क्लिनिक के सामने आटा चक्की चलाने वाले नासिर हुसैन, बिलाल अहमद, अली अहमद और उनके साथी लगभग छह महीनों से परेशान कर रहे हैं. विरोध करने पर उसे धमकी दे रहे हैं. मामले में पुलिस ने कई घंटे रिपोर्ट दर्ज नहीं की. पता चलते ही बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया और एक पुलिस कर्मी पर युवती से अभद्रता का टीआई पर जानबूझकर देरी का आरोप लगाकर नारेबाजी की. नितिश्तर पुलिस को दबाव में आकर के दर्ज करना पड़ा.

विधायक ने फिजा बिगाड़ने की धमकी दी

थाने के घेराव के दौरान पूर्व विधायक शेखावत भी पहुंच गए. प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा—इस घटना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे. हमारी बेटी थाने आई थी तो 10 मिनट में केस दर्ज होना चाहिए था. अगर प्रशासन चाहता है कि फिजा बिगड़े तो फिजा भी बिगाड़ देंगे. साथ ही कहा कि पुलिस आरोपियों का जुलूस नहीं निकालेगी तो हम निकालेंगे.उन्होंने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और थाना प्रभारी के तबादले की मांग भी की.

जांच के बाद कार्रवाई

मामले में नागदा सीएसपी विक्रम अहीरवार ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

16 minutes ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

1 hour ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

4 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

4 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

5 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

5 hours ago