सिंगरौली : बस और बाइक में आमने-सामने टक्कर, डिलीवरी बॉय समेत इंजन में घुसी बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

सिंगरौली में रफ्तार के कहर ने ली डिलीवरी बॉय की जान, काम खत्म कर घर लौट रहा था युवक, रास्ते में मिली मौत

एनटीवी टाइम न्यूज सिंगरौली/ रविवार रात रफ्तार के कहर ने सिंगरौली में एक डिलीवरी बॉय की जान ले ली. यहां तेज रफ्तार यात्री बस और बाइक में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए, जिसमें बाइक सवार डिलीवर बॉय की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस मोरवा से बैढ़न की ओऱ जा रही थी और जयंत से डिलीवरी देकर बाइक सवार मोरवा लौट रहा था. मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत के बाद राहगीरों ने बाइक सवार युवक को अस्पताल ले जाने की कोशिश की पर उसकी मौत हो चुकी थी.

टक्कर इतनी जोरदार की बस भी क्षतिग्रस्त

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनसीएल एक्सप्रेस वे पर ये घटना घटी है. रविवार रात हुए इस हादसे में कलश गुप्ता (28) की मौत हो गई है. मृतक मोटरसाइकिल क्रमांक MP 66ZD 5013 से जयंत से मोरवा आ रहा था, जबकि बस क्रमांक MP 66P 1118 मोरवा से बैढ़न जा रही थी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह चकनाचूर हो गई और बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी.

बस और बाइक में आमने-सामने टक्कर

एक्सप्रेस वे का ट्रैफिक हुआ बहाल

घटना की सूचना मिलते ही मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को पिकअप वाहन में लोड कर मोरवा थाना पहुंचाया, जबकि बस को एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा कर यातायात बहाल कराया गया.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

बस और बाइक की इस भीषण टक्कर को लेकर थाना प्रभारी मोरवा यूपी सिंह ने जानकारी देते हुए कहा, ” यह घटना रविवार देर रात की है. बाइक सवार युवक डिलीवरी का काम कर जयंत से वापस मोरवा आ रहा था. वहीं सामने से यात्री बस से वह आमने-सामने टकरा गया. भीषण टक्कर के बाद लोगों ने युवक को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, पर उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी. पुलिस टीम ने मृतक का शव नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, मर्च्युरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है. मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है.”

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

1 hour ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

2 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

5 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

5 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

6 hours ago