Home मध्य प्रदेश उज्जैन: हरसिद्धि मंदिर के पास बैरिकेडिंग में फंसे श्रद्धालु, भगदड़ जैसी स्थिति...

उज्जैन: हरसिद्धि मंदिर के पास बैरिकेडिंग में फंसे श्रद्धालु, भगदड़ जैसी स्थिति में कुछ घायल; 5 लाख से अधिक ने किए दर्शन

0

उज्जैन: हरसिद्धि मंदिर के पास बैरिकेडिंग में फंसे श्रद्धालु, भगदड़ जैसी स्थिति में कुछ घायल; 5 लाख से अधिक ने किए दर्शन


उज्जैन। नागपंचमी के पावन पर्व पर उज्जैन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हरसिद्धि मंदिर के समीप सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग में अचानक भारी भीड़ के दबाव के कारण कई लोग फंस गए। स्थिति बिगड़ने से वहां अफरा-तफरी मच गई, जिसमें कुछ श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हो गए हैं। प्रशासन और पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।


दूसरी ओर, विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर और साल में सिर्फ एक बार खुलने वाले श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब देखा जा रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान महाकाल और श्री नागचंद्रेश्वर महाराज के दर्शन कर चुके हैं।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
हरसिद्धि मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की अनियंत्रित भीड़ के चलते बैरिकेड्स पर अत्यधिक दबाव बन गया था। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने प्रभावित मार्ग पर अतिरिक्त बल तैनात कर भीड़ प्रबंधन को और कड़ा कर दिया है।
रात 12 बजे तक जारी रहेंगे दर्शन
नागपंचमी के अवसर पर नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट वर्ष में केवल 24 घंटे के लिए ही खोले जाते हैं। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं और प्रशासन का अनुमान है कि दर्शनार्थियों की संख्या रात तक और तेजी से बढ़ेगी। सुगम दर्शन के लिए मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version