Explore the website

Looking for something?

Thursday, May 28, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

खरगोन : लोकायुक्त का...

assistant professor: PSC से चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर को पसंदीदा जगह पोस्टिंग कराने के...

इंदौर में शराब दुकान...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) चोइथराम मंडी की दुकान के पास बने अवैध अहाते को लेकर...

MP के मुख्य सचिव...

विशेष संवाददाता, भोपाल। मध्य प्रदेश की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्य...

पटना-गंगा में 15 लोगों...

पटना-गंगा में 15 लोगों से भरी नाव डूबी: 3 की मौत, 4 लापता;...
Homeमध्य प्रदेशकटनी में मंगेतर पर कत्ल का आरोप, मोबाइल पर गलत कंटेंट देख...

कटनी में मंगेतर पर कत्ल का आरोप, मोबाइल पर गलत कंटेंट देख गला घोंटकर युवक को मार डाला

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ )

युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक के मोबाइल पर गलत कंटेंट देखा था, जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ था और उसने युवक की हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

एनटीवी टाइम न्यूज कटनी/ कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में युवक की हत्या का मामला सामने आया है, जिसका पुलिस ने खुलासा किया है. युवक की हत्या का आरोप उसकी होने वाली पत्नी (नाबालिग लड़की) पर लगा है और उसे गला घोंटकर मारा गया है. पुलिस ने किशोरी को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया, जहां से उसे संप्रेषण गृह भेज दिया है.

घटना पर एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि रीठी थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतक की पहचान सुनील आदिवासी (20) के रूप में हुई, जो पड़वार थाना क्षेत्र के विजयराघवगढ़ का रहने वाल था. उसकी शादी खम्हरिया गांव में ही तय हुई थी और इसी सिलसिले में वह रात में अपनी होने वाले ससुराल पहुंचा था, लेकिन अगली सुबह उसका शव मिला.

पहले गुमराह करती रही मंगेतर

जांच के दौरान पुलिस को मृतक के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका गहराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हर पहलू से जांच शुरू की. पूछताछ के दौरान युवक की मंगेतर शुरू में पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया.

मोबाइल में गलत कंटेंट देखने पर मार डाला

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/02/video_20260214_105615_edit.mp4

युवती ने स्वीकार किया कि उसने ही युवक के गले में वायर डालकर उसका गला घोंट दिया था. उसका यह भी कहना था कि उसने अपने मंगेतर के मोबाइल पर गलत कंटेंट देखा था, जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ था और युवती ने युवक घोट मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने हत्या के आरोप में नाबालिग युवती को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया है जहां से उसे संप्रेषण गृह भेज दिया गया.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version