Home Uncategorized करोड़ों रुपए की नल जल योजना अधिकारियों के लापरवाही की भेंट चढ़ी...

करोड़ों रुपए की नल जल योजना अधिकारियों के लापरवाही की भेंट चढ़ी ,बूंद बूंद पानी के लिए परेशान ग्राम पंचायत डोंढा के ग्रामीण

0

डिंडोरी। जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंढा में करीब 3000 लोग निवास करते हैं इस ग्राम में शासन के द्वारा करोड़ों रुपए की नल जल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण कर पूरे गांव में पाइप के माध्यम से पानी पहुंचाने का कार्य किया है। परंतु कार्य पूर्ण होने के सालों बीत् जाने के बाद भी आज भी ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है उक्त योजना से सप्लाई सिर्फ एक दिन हुई है पीएचई विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के लापरवाही के कारण ग्रामीण आज भी बूंद बूंद पानी के लिए परेशान है ग्रामीण झिरिया, कुआं , हैंड पंप का पानी पीने को मजबूर है वैसे भी इस गांव में सिर्फ दो ही हैंड पंप है जिसमें एक चालू अवस्था में है वह एक बंद पड़ा हुआ है ग्रामीणों का कहना है जब वाटर सप्लाई नहीं करनी थी तो करोड़ों रुपए खर्च करके पानी की टंकी शोपीस के लिए बनाया गया है। वही इस मामले मे पीएचई विभाग के विभाग प्रमुख से बत को गई तो उनसे बात नहीं हो पाई।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version