Home Uncategorized त्रयंबकेश्वर मंदिर से व्योहार कॉलोनी तक नाला निर्माण अधूरा, गंदे पानी और...

त्रयंबकेश्वर मंदिर से व्योहार कॉलोनी तक नाला निर्माण अधूरा, गंदे पानी और मच्छरों के आतंक से स्थानीय लोग परेशान

0

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार साहू ने भी की समस्या के तत्काल निराकरण की मांग

डिंडौरी- जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 03, सिविल लाइन क्षेत्र में श्री हरि त्रयंबकेश्वर मंदिर से व्योहार कॉलोनी तक स्वीकृत नाला निर्माण कार्य अधूरा पड़े होने के कारण स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है। नगर परिषद डिंडोरी द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य को बीच में ही छोड़ देने से पूरे इलाके में जलजमाव, भीषण दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जनसमस्या को देखते हुए स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार साहू ने भी प्रशासन से इस समस्या का तुरंत निराकरण करने की मांग की है।
इन प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा गया पत्र परेशान नागरिकों ने प्रशासन के समक्ष प्रमुखता मांगें रखी हैं:
अधूरे नाले का तत्काल निर्माण: व्योहार कॉलोनी की ओर छूटे हुए नाले के हिस्से को शीघ्र पूरा कराया जाए। जलजमाव से मुक्ति: वर्तमान में जमा गंदे पानी को तत्काल हटाकर उसकी उचित निकासी की व्यवस्था की जाए। सैनिटाइजेशन और सफाई: क्षेत्र में पनप रहे मच्छरों और दुर्गंध से निजात दिलाने के लिए आवश्यक सफाई और फॉगिंग/सैनिटाइजेशन कराया जाए। पारदर्शिता की मांग: नाले के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति, कार्यआदेश (Work Order) और निर्माण की वर्तमान स्थिति की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए।

पत्र सौंपने वालों में मुख्य रूप से एडवोकेट हर्ष गुप्ता,अनुज पटेल, अजीत व्योहार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

दिनांक:-13/10/2026

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version