Categories: Uncategorized

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली

डिंडौरी : 06 मार्च, 2025
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुनील शुक्ला, सहायक आयुक्त सहकारिता सुश्री शानू चौधरी, नागरिक आपूर्ति निगम प्रबंधक श्री अशोक सिंह राजपूत, उप संचालक कृषि सुश्री अभिलाषा चौरसिया सहित समिति प्रबंधक, शाखा प्रबंधक और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने जिले की सभी सहकारिता समितियों की गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि जिले में कुल 44 समितियां संचालित है। कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए कृषक ऋण, टर्म ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, ऋण वसूली की स्थिति,उपार्जन सहित अन्य विषयों की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने धान उपार्जन की स्थिति के सम्बन्ध में सम्बंधित विभाग से विस्तृत जानकारी ली,उचित जानकारी प्रस्तुत ना करने के सम्बन्ध में कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने नागरिक आपूर्ति निगम के ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से पृथक करने के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने आगामी गेहूं उपार्जन के लिए तौल व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए कहा कि तौल के लिए धर्मकांटा की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए स्थानों का चिन्हांकन करें, अनाज खरीदी और लोडिंग के समय तौल करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने नागरिक आपूर्ति निगम के सभी गोदामों की वस्तुस्थिति और दस्तावेजों की जांच करने के लिए अपर कलेक्टर श्री सुनील शुक्ला को निर्देशित किया।

डिंडोरी से। लीलाराम साहू की रिपोर्ट

leelasahu2930@gmail.com

Share
Published by
leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

40 minutes ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

2 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

4 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

5 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

5 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

5 hours ago