Home उत्तर प्रदेश कानपुर : जौहर एसोसिएशन ने कानपुर का मान बढ़ाने वाले होम्योपैथी डॉक्टर...

कानपुर : जौहर एसोसिएशन ने कानपुर का मान बढ़ाने वाले होम्योपैथी डॉक्टर राजा को कानपुर गौरव अवार्ड से सम्मानित किया

( संवाददाता विशाल सैनी )

कानपुर–आज एम,एम,ए, जौहर फैन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फ़र हाशमी के नेतृत्व मे जर्मनी मे सम्मानित किये गये। कानपुर के होम्योपैथिक डॉक्टर राजा ने कानपुर के मान को बढ़ाया है। साथ ही शहर मे उनकी सेवाएं सरहानिय है। आधी रात तक कानपुर ही नही दूसरे क्षेत्रों शहरों से आने मरीजों पर होम्योपैथी का विश्वास कायम करने का काम किया है। हज़ारों बड़ी बिमारी से जूझ रहे मरीजों को ठीक कर मरीजों पर होम्योपैथी का भरोसा कायम करने वाले और अंग्रेज़ी दवाओं के स्थान पर होम्योपैथी को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर मोहम्मद आदिल खान राज’ को कानपुर गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फ़र हाशमी ने कहा कि। कानपुर महानगर मे डाक्टर राजा ने आज की पीढ़ी को होम्योपैथिक से ना केवल जोड़ने का काम किया है। बल्कि होम्योपैथी का उत्तर प्रदेश मे पुनः डंका बजाया है। लोग पिछले कई दशकों से होम्योपैथी से दूरी बना चुके थे। और अंग्रेज़ी दवाओं पर ही निर्भर थे। अंग्रेज़ी दवाओं से जहां शरीर के अन्य अंगों को नुक्सान पहुंच रहा था। वहीं काफ़ी मंहगी दवाएं गरीब वर्ग उपचार करा पाने असमर्थ था।ऐसे मे डाक्टर राजा ने शहर कानपुर के हजारों मरीजों को होम्योपैथिक उपचार का सुझाव दिया। जिसको अपनाकर हज़ारों मरीजों को बड़ी व गम्भीर बिमारियों से जड़ से सफल इलाज कर छुटकारा दिलाया।राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फ़र हाशमी ने बताया कि हमारी संस्था ने डॉक्टर राजा के सरहानिय कार्यो से प्रभावित होकर आज राजा होम्यो हाल दलेलपुरवा मे जौहर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर व राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फ़र हाशमी ने दुशाला पहनाकर,स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही गोवा में सम्मानित हुए डॉक्टर लईक खान को भी जोहर एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। यहां कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे,डॉक्टर लईक खान,मोहम्मद आदिल कुरैशी, सैय्यद ज़ीशान अली,मोईन खान,मोहम्मद तौफीक,शहनवाज़ अन्सारी,फरहान कुरैशी,फिरोज अन्सारी बाबी,खुर्शीद अनवर कैफ़ी इमरान हुसैन,मोहम्मद मुस्ताक,फिरोज अंसारी बॉबी,डॉक्टर वसीक खान, मोहम्मद अली खान मोहम्मद अलीम खान आदि संख्या में लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version