Saturday, February 14, 2026

TOP NEWS

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम...

एनटीवी टाइम न्यूज/ महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें...
Homeराजस्थानकोटा में युवक की जान आफत में आई मजाक पड़ा भारी प्राइवेट...

कोटा में युवक की जान आफत में आई मजाक पड़ा भारी प्राइवेट पार्ट में घुसाया खीरा

कोटा के रंगबाड़ी इलाके में एक युवक के मलद्वार (प्राइवेट पार्ट) में खीरा फंसने से तबियत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि मजाक-मजाक में खीरा प्राइवेट पार्ट में डालने से आंत के निकट फंस गया, जिसके बाद भीम सिंह अस्पताल के चिकित्सक ऑपरेशन के जरिए खीरे को बाहर निकालने की तैयारी कर रहे हैं।

कोटा: राजस्थान की शिक्षा नगरी के नाम से पहचान रखने वाले कोटा शहर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। प्रदेश के हाड़ौती शहर के सबसे बड़े शहर कोटा के रंगबाड़ी इलाके में चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां इस इलाके में रहने वाले एक युवक ने मजाक- मजाक में अपने प्राइवेट पार्ट मलद्वार में खीरा घुसा लिया। घटना के बाद तबीयत बिगड़ने पर युवक को कोटा के एमबीएस अस्पताल (Maharao Bhim Singh Hospital) में लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि अभी युवक की हालत स्थिर बनी हुई है।

प्राइवेट पार्ट से खीरा अंदर चला

युवक के भाई ने पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उसका भाई मोहित महावर अपने घर में अकेला था। इस दौरान उसने मजाक -मजाक में मलद्वार (प्राइवेट पार्ट) में खीरा घुसा लिया। इस दौरान खीरा अंदर चला गया। इसके बाद युवक की तबियत बिगड़ने पर उसे एमबीएस अस्पताल लाया गया। यहां उसका इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है।

खीरा भीतर आंत के निकट जा फंसा

पूरे मामले में यह भी जानकारी मिली है कि अभी युवक का इलाज जारी है। वहीं इस पूरे प्रकरण के बारे में चिकित्सकों ने बताया कि खीरा भीतर आंत के निकट फंसा हुआ है, जिसके कारण युवक की तबीयत बिगड़ गई है। साथ ही परेशानी बढ़ी हुई है। चिकित्सकों का कहना है कि युवक को अभी तुरंत आराम मिले, इसके लिए दवाईयां दी गई है। दवाईयां देने के साथ ही डॉक्टर्स की टीम अब ऑपरेशन की तैयारी कर रही है। ऑपरेशन कर जल्द ही खीरे को बाहर निकाला जाएगा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments