Monday, August 31, 2026

TOP NEWS

MP Police Recruitment 2026:...

MP Police Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में 9662 पदों पर बंपर भर्ती,...

भारत के विदेशी मुद्रा...

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक उछाल, $791 अरब के नए रिकॉर्ड...

इंदौर: ड्रग्स पैडलर्स पर...

इंदौर: ड्रग्स पैडलर्स पर शिकंजा, ₹29 लाख की कोकीन के साथ विदेशी युवती...

सेक्टर -20 मार्केट में...

सेक्टर -20 मार्केट में हुई पुलिस-पब्लिक मीटिंग,भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं...
HomeUncategorizedजिले में गेहूं उपार्जन की तैयारियां तेज, सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित...

जिले में गेहूं उपार्जन की तैयारियां तेज, सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने वाले गेहूं उपार्जन कार्य को सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने हेतु आज कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर द्वारा की गई।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों—जिला आपूर्ति अधिकारी, एमपीएससीएससी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, एमपीडब्ल्यूएलसी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों—की उपस्थिति में उपार्जन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक में निर्देश दिए गए कि जिले में संचालित सभी गेहूं उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक भौतिक व्यवस्थाएं, मूलभूत सुविधाएं एवं किसानों के लिए सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित किया जाए। उपार्जन प्रारंभ होने से पूर्व सभी केंद्र पूर्ण रूप से तैयार रहें, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
खाद्य, सहकारिता, राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा प्रत्येक शुक्रवार को निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निरीक्षण के दौरान ली गई फोटोग्राफ्स को संबंधित समूहों में साझा करने के लिए भी कहा गया है, जिससे कार्यों की सतत निगरानी हो सके।
जिले के 12 निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। एमपीएससीएससी को केंद्रों पर बारदाना, फ्लेक्स एवं बैनर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
इसी प्रकार एमपीडब्ल्यूएलसी को समनापुर स्थित उपार्जन केंद्र को गोदाम स्तर तक विकसित करने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों की जानकारी एवं सुविधाओं को पीसीएसएपी पोर्टल पर अद्यतन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
नाप-तौल निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी उपार्जन केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटों का कैलिब्रेशन सुनिश्चित करें तथा इसकी रिपोर्ट खाद्य कार्यालय में प्रस्तुत करें।
इसके अतिरिक्त, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को निर्देश दिए गए हैं कि पिछले विपणन वर्ष 2025-26 के लंबित भुगतान वाले किसानों के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को समय पर भुगतान मिल सके।
बैठक के अंत में सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए गेहूं उपार्जन प्रक्रिया को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments