Home मध्य प्रदेश खंडवा अवैध संबंध के शक में हत्या ! पति और भाई ने...

खंडवा अवैध संबंध के शक में हत्या ! पति और भाई ने युवक के हाथ पैर बांधकर इतना पीटा निकल गई जान

खंडवा/मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मलगांव में दो युवकों ने एक युवक के घर में घुसकर हाथ पैर बांध कर लाठी डंडों से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर खालवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था। वही इस घटना को लेकर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में मामला अवैध संबंध को होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

खंडवा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि, सुबह पुलिस को खालवा थाने के मलगांव से सूचना प्राप्त हुई थी कि, एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। फौरन मौके पर ASP ग्रामीण और SDOP हरसूद खालवा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। मृतक व्यक्ति देवीराम गांव का ही रहने वाला है। वह युवक के साथ दो लोगों ने मारपीट की थी जिससे उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में मृतक व्यक्ति का आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध का शक था जिसके चलते आरोपी ने अपने साले के साथ मिलकर देर रात युवक के साथ मारपीट की जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वही दोनों आरोपियों को भी हिरासत में लिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version