खंडवा : ट्रेन में फ्रूटी पिलाकर लूट! एक घूंट पीते ही बेहोश हुए यात्री, पैसों से भरा बैग लेकर फुर्र हुआ लुटेरा

मध्य प्रदेश के खंडवा में ट्रेन में फ्रूटी के अंदर नशीला पदार्थ पिलाकर चार लोगों को एक बदमाश ने निशाना बनाया है। रेलवे पुलिस ने चार यात्रियों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जिनका इलाज जारी है। दरअसल सीएसटी मुंबई से चलकर वाराणसी को जाने वाली डाउन 22177 महानगरी एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ एक बदमाश बनारस जाने का कहकर मुंबई स्टेशन के साथ यात्रियों के साथ चढ़ता है, कुछ देर में उनसे दोस्ती कर लेता है और फिर उन्हें फ्रूटी का आफर देता है। चार यात्री फ्रूटी पी लेते हैं, जिसके बाद उन्हें नींद लग जाती है, मौका पाते ही बदमाश नगदी से भरा बैग, मोबाइल आदि सामान उठाता है और फरार हो जाता है। यात्री रेलवे पुलिस को इस घटना की सूचना देते हैं। जिसके बाद उन्हें खंडवा स्टेशन पर बेहोशी की हालत में उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।

घटना 15 जुलाई की रात करीब 12 से डेढ़ बजे की बताई जा रही है। उत्तरप्रदेश के थाना अरोहरा जुड़ाई निवासी 22 वर्षीय यात्री अनील पुत्र कल्लू चौहान ने बताया कि वो अपने एक मित्र अजय पुत्र गुलाब निवासी अमाव उत्तरप्रदेश के साथ 10 जुलाई को मुंबई घूमने के लिए एक अन्य दोस्त के घर गया था। घूमने के बाद महानगरी एक्सप्रेस में दोनों 15 जुलाई की रात को 12 बजे वापस आने के लिए चढ़े थे। इस दौरान उनके साथ कुछ और यात्री भी थे, जिनमें से एक ने उनसे कुछ देर बात की और उनके साथ चलने का कहकर ट्रेन में बैठ गया।

फ्रूटी निकाली और पूछा- थोड़ी-थोड़ी लोगे क्या

यात्री अनिल ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने हमें बातों में लगा लिया था। कुछ देर बाद उसने आधा लीटर वाली फ्रूटी की बोतल निकाली और पूछा कि थोड़ी-थोड़ी लोगे क्या, काफी देर से वो व्यक्ति हमारे साथ था, हमें कोई संकोच नहीं हुआ, इसलिए हमने फ्रूटी पी ली। कुछ देर बाद हमें होश ही नहीं रहा और नींद लग गई। हमारे पास चार बैग थे, जिसमें करीब दो में करीब 12 हजार रुपये रखे हुए थे। रुपये भरा बैग गायब हो गया। वहीं अनिल ने कहा कि मेरा मोबाइल भी नहीं मिल रहा है।

कावड़ यात्रा में शामिल होने जा रहा था, हो गई चोरी

उत्तर प्रदेश के कवाड़ निवासी यात्री आनंद कुमार ने बताया कि वो मुंबई में काम करते है। उनके गांव बोल-बम कावड़ यात्री निकलने वाली थी, यात्रा में शामिल होने के लिए वे महानगरी एक्सप्रेस से वापस जा रहे थे। एक व्यक्ति के द्वारा दी गई फ्रूटी का एक घूंट पीने के बाद उन्हें होश नहीं रहा। जब होश आया तो मोबाइल और चार हजार रुपये से भरा बैग गायब था। वहीं अस्पताल में मणिनगर उत्तर प्रदेश के एक अन्य 54 वर्षीय यात्री कन्नह्यया पुत्र सूरदास को भी भर्ती किया गया है। जो फिलहाल कुछ कहने, सुनने की स्थिति में नहीं है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

23 minutes ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

3 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

5 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

6 hours ago