Explore the website

Looking for something?

Friday, April 17, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

474 अंक लाकर सुमित...

शहपुरा - माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में शहपुरा...

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...
Homeविदेशखूनी खेल शुरू, इजराइल का गाजा पर बड़ा हमला, हमास के मंत्री,...

खूनी खेल शुरू, इजराइल का गाजा पर बड़ा हमला, हमास के मंत्री, ब्रिगेडियर समेत 250 की मौत

  • Israel attack on Gaza Strip : इजरायली रक्षा बल (IDF) ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आदेश के बाद गाजा पट्टी में एक बार फिर से जोरदार हवाई हमला किया. इस हमले में 250 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए.

इजरायल ने गाजा पट्टी में एक बार फिर बड़ा हवाई हमला किया है. मंगलवार (18 मार्च) को सुबह हुए इजरायली एयर स्ट्राइक से पूरी गाजा पट्टी थर्रा गई. इजरायल का ये हमला पिछले 15 महीनों के सबसे भीषण हमलों में है. इस हमले के साथ गाजा में 57 दिनों की शांति के बाद फिर से खूनी खेल शुरू हो गया.

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस इजरायल के ताजा हमलों में हमास के मंत्री, ब्रिगेडियर समेत 250 फिलिस्तीनी लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायल के इस भीषण हमले के साथ इजरायल और गाजा के बीच युद्धविराम समझौता टूट चुका है.

रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के हवाई हमलों में गाजा में आंतरिक और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय में संगठन और प्रशासन प्राधिकरण के प्रमुख और हमास के एक सीनियर अधिकारी ब्रिगेडियर बहजत हसन अबू सुल्तान और उप आंतरिक मंत्री जनरल महमूद अबू वत्फा की मौत हो चुकी है.

युद्धविराम के दूसरे चरण को लेकर नहीं बनी बात

इजरायल ने युद्धविराम समझौते के 42 दिन के पहले चरण के बाद दूसरे चरण की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया. इसके बाद युद्धविराम को लेकर फिर से बातचीत शुरू की गई थी. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने अपने बयान में कहा, “इजरायल ने इस हवाई हमले का फैसला हमास की ओर से इजरायली बंधकों को रिहा करने से बार-बार इनकार करने और शांति वार्ता के फेल होने के बाद लिया है.”

इजरायल ने अपने बयान में आगे कहा, “इजरायल अब से अपनी सैन्य शक्ति में और वृद्धि कर हमास के खिलाफ अपने हमले को और तेज कर देगा.” एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा पट्टी में इजरायल के हुए इस ऑपरेशन की प्लानिंग IDF ने पिछले हफ्ते के अंत में पेश की थी, जिसे इजरायल के राजनीतिक नेतृत्व की ओर से स्वीकृति भी मिल गई थी.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version