Explore the website

Looking for something?

Friday, April 17, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...

474 अंक लाकर सुमित...

शहपुरा - माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में शहपुरा...

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...
Homeदेशबिहार और महाराष्ट्र समेत देश के अलग-अलग राज्यों में बढ़ रहे पुलिस...

बिहार और महाराष्ट्र समेत देश के अलग-अलग राज्यों में बढ़ रहे पुलिस पर हमले, जानें वजह

  • Attacks on Police: बिहार, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में पुलिस की टीम पर लोगों द्वारा हमला करने की वारदातें लगातार सामने आ रही है।

देश के अलग-अलग राज्यों में भीड़ द्वारा पुलिस पर हमला करने का वारदातें सामने आ रही है। भीड़ द्वारा पुलिस पर हमले न कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बने हुए है। बिहार में आए दिन पुलिस पर हमले हो रहे है। सत्ता पक्ष पर विपक्ष कानून व्यवस्था में फेल होने का आरोप लगा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष भी विपक्ष पर आरोप लगा रहा है।

नागपुर में भीड़ ने पुलिस पर किया हमला

नागपुर के महाल इलाके में सोमवार शाम को हिंसा भड़क गई। इस द्रौरान उपद्रवियों ने पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी। भीड़ ने लोगों के घरों पर पथराव किया और सड़कों पर खड़े दर्जनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने पुलिस पर भी हमला किया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

बिहार में पुलिस पर हो रहे हमले

बिहार में लोगों द्वारा पुलिस पर हमला करने की वारदातें सामने आ रही है। प्रदेश में हाल ही में अररिया, मुंगेर, भागपुलर, पटना और नवादा में पुलिस टीम पर हमले की घटनाएं सामने आई है। वहीं अररिया में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस की टीम की ग्रामीणों से हाथापाई हो गई और इसमें एएसआई धक्का लगने से नीचे गिर गए। बाद में उनकी मौत हो गई।

मुंगेर में भी हुई एएसआई की हत्या

वहीं बिहार के मुंगेर में विवाद को सुलझाने गए एएसआई संतोष सिंह पर भीड़ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। संतोष सिंह मुफस्सिल थाने में पदस्थ थे। इसके अलावा भागलपुर और पटना जिले में भी भीड़ द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने की घटनाएं सामने आई है। इन घटनाओं में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए है।

MP में भी ASI की हमले में हुई मौत

बिहार और महाराष्ट्र ही नहीं एमपी में भी पुलिस की टीम पर हमला हुआ है। एमपी के मऊगंज में पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में करीब 13 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। वहीं इस घटना में एएसआई रामचरण गौतम की मौत भी हो गई। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड और गुजरात में भी भीड़ द्वारा पुलिस पर हमला करने की घटनाएं सामने आई थी।

हमलों के पीछे क्या है कारण

देश के अलग-अलग राज्यों में पुलिस पर हो हमलों के कई कारण हो सकते है। लोगों की अपराधियों का बचाव करने की मंशा भी इसमें एक बड़ा कारण हो सकता है, क्योंकि बिहार में पुलिस पर हमले के कारण अपराधी को छुड़ाने के दौरान ही किए है। इसके अलावा लोगों का पुलिस के प्रति असंतोष भी हो सकता है। वहीं पुलिस टीम पर लगातार हो रहे हमलों पर अब कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लग गए है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version