Saturday, February 14, 2026

TOP NEWS

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम...

एनटीवी टाइम न्यूज/ महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें...
Homeमध्य प्रदेशगुना स्कूल से लौट रही स्कूटी सवार छात्राओं को डंपर ने कुचला,...

गुना स्कूल से लौट रही स्कूटी सवार छात्राओं को डंपर ने कुचला, 1 की मौत एक की हालत गंभीर

गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर दर्दनाक हादसा सामने आया है। क्षेत्र के कांसल-भावपुरा मार्ग पर स्कूल से घर लौट रहीं छात्राएं डंपर की चपेट में आ गईं। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल है। उसे उच्च उपचार के लिए इंदौर रैफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा दोपहर लगभग 1 बजे हुआ है। ग्राम लालोनी निवासी 14 वर्षीय पूर्वी पुत्री मुखराम मीना और कृष्णा मीना पुत्री कृष्ण दास शासकीय हाईस्कूल फतेहगढ़ से स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रही थीं। इसी रास्ते से एक डम्पर भी आ रहा था। छात्राओं के एक परिजन ने बताया कि डंपर के चालक ने सड़क पर गड्ढा बचाने के प्रयास में वाहन अचानक पूर्वी और कृष्णा की स्कूटी की तरफ मोड़ दिया। दोनों छात्राएं घबरा गईं और अचानक डंपर के नीचे उनकी स्कूटी आ गई।

हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। उसके अधिकांश पुर्जे सड़क पर बिखर गए। वहीं छात्रा कृष्णा मीना की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान बमौरी विधायक इंजी. ऋषि अग्रवाल, भाजपा नेता महेंद्र सिंह किरार सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। घायल छात्रा पूर्वी मीना को गुना जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे उच्च उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्वी स्कूटी चला रही थी और कृष्णा पीछे बैठी थी। इसलिए वह टायर के नीचे आ गई, जिससे उसकी तत्काल जान चली गई। दोनों छात्राएं रिश्ते में बुआ-भतीजी बताई जा रही हैं। हादसे के बाद डंपर का चालक वाहन छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गया है। दुर्घटना को देखते हुए ग्रामीणों में आक्रोश है, उन्होंने पुलिस से तुरंत चालक को पकड़कर कार्रवाई करने की मांग की है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments