Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

मां दुर्गेश्वरी धाम पर...

मां दुर्गेश्वरी धाम पर 9 दिवसीय गरबा महोत्सव सम्पन्न, समापन पर हुवा विशाल...

Lava Aura Curve 5G...

Lava Aura Curve 5G भारत में हुआ लॉन्च। ₹23,999 की कीमत में पाएं अनोखी दोहरी स्क्रीन (Dual Display), 6000mAh बैटरी और 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले। जानें इसके सभी फीचर्स।

यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन...

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की तस्वीरें वायरल होने पर मचा बवाल। विपक्ष ने दागे गंभीर सवाल, जानें क्या है पूरा मामला।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

सरदारपुरमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सरदारपुर दौरे की तैयारियां तेजकलेक्टर और एसपी ने...
Homeमध्य प्रदेशगुना : हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदा छात्र, लैपटॉप में लिखा...

गुना : हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदा छात्र, लैपटॉप में लिखा सुसाइड नोट..

  • कानपुर का रहने वाला था छात्र कंप्यूटर साइंड सेकंड ईयर का स्टूडेंट था..।

मध्यप्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ में स्थित जेपी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक छात्र की पहचान वैभव वर्मा के तौर पर हुई है जो कि कानपुर का रहने वाला था और कम्प्यूटर साइंस सेकंड ईयर का स्टूडेंट था। वैभव के हॉस्टल की बिल्डिंग से छलांग लगाते ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

लैपटॉप में मिला सुसाइड नोट

पुलिस को छात्र वैभव के लैपटॉप में एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है- पहले ये ऊपर का ही पढ़ना। नीचे का तब पढ़ना, जब मुझे दो कॉल कर लो और मैं कॉल न उठाऊं। तब तक शायद मैं जा चुका होऊंगा। अनुज मेरे दोस्त, तेरे साथ बहुत अच्छा समय निकला। जितना भी समय था, बहुत अच्छे से गुजारा है। हालांकि, ये समय कुछ और ज्यादा होना था। मैं बहुत गिल्ट में हूं। मेरे साथ 20 हजार रुपए का फ्रॉड हुआ। मैंने दोस्त से 15 हजार उधार लिए और उसे वापस नहीं कर पा रहा हूं। इसका मुझे बहुत दुख है। भाई, बहन, मम्मी, पापा, दोस्तों सॉरी। पुलिस को उसके अकाउंट से 25 हजार का एक ट्रांजेक्शन भी मिला है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

माता-पिता ये बोले..

वैभव के पिता मनोज वर्मा उत्तरप्रदेश के औरेया में सरकारी शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बेटे की यूनिवर्सिटी से कॉल आया था और ये कहा था कि वैभव की तबीयत ज्यादा खराब है आप जल्दी आ जाएं। हम लोग आए तो यहां बेटे का शव देखा। वैभव की मां के मुताबिक बीती रात ही वैभव से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। वो मंगलवार को ही होली की छुट्टी मनाकर वापस आया था। उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments