Explore the website

Looking for something?

Thursday, April 9, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में अशासकीय...

डिंडौरी : 07 अप्रैल,2026कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम...

शाहपुर पुलिस ने हत्याकांड...

दिनांक 03.04.2026 को डायल 112 कंट्रोल डिण्डौरी से ग्राम देवरा एवं ग्राम विचारपुर...

प्रधानमंत्री आवास योजना की...

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मौका का किया निरीक्षण* शहपुरा:-  डिंडोरी जिले के...

शौचालय में बन रहा...

डिंडोरी जिले के शहपुरा जनपद क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला...
Homeमध्य प्रदेशग्वालियर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, Air India के प्लेन में खराबी,...

ग्वालियर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, Air India के प्लेन में खराबी, यहां से आ रही थी फ्लाइट

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एयर इंडिया की इस फ्लाइट में सवार यात्रियों का कहना है कि “विमान को जब लैंडिंग करने में दिक्कत आई, तो पायलट ने एक बार फिर से विमान को टेक ऑफ कराया और उसे सुरक्षित लैंडिंग करवाई.”

एनटीवी टाइम न्यूज/मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बड़ी विमान दुर्घटना टल गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार बेंगलुरु से आ रही एयर इंडिया (Air India) की बोइंग फ्लाइट 474 की लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या आ गई थी. इस घटना के बाद यात्रियों में घबराहट और तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी. बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे की है, जब फ्लाइट ग्वालियर के राजमाता विजया राजे सिंधिया एयरपोर्ट पर पहुंची. जैसे ही विमान लैंडिंग की प्रक्रिया में था, यात्रियों को एक जोरदार झटका महसूस हुआ, जिससे उनकी घबराहट बढ़ गई.

यात्रियों का क्या कहना है?

एयर इंडिया की इस फ्लाइट में सवार यात्रियों का कहना है कि “विमान को जब लैंडिंग करने में दिक्कत आई, तो पायलट ने एक बार फिर से विमान को टेक ऑफ कराया और उसे सुरक्षित लैंडिंग करवाई.”

लैंडिंग के बाद जब यात्री विमान से बाहर निकले तो उन्होंने एयर इंडिया पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया. यात्रियों का कहना था कि एयरलाइन ने उन्हें घटिया सेवाएं प्रदान की और उनकी जान को खतरे में डाला.

हंगामा काफी देर तक चला. इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों को शांत किया और उनकी शिकायतों का समाधान करने का आश्वासन दिया.

फ्लाइट में क्या दिक्कत थी?

यात्रियों के अनुसार, लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या आने से फ्लाइट की स्थिति असुरक्षित हो गई थी. विमान के इंजन या लैंडिंग गियर में कुछ खराबी आ गई थी, जिसके कारण विमान सही तरीके से लैंड नहीं कर पाया. इस कारण पायलट को फ्लाइट को फिर से टेक ऑफ करने का निर्णय लेना पड़ा.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version