Explore the website

Looking for something?

Thursday, April 30, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...

पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम...

शहपुरा- भारतीय जनता पार्टी में संगठन विस्तार एवं किसान वर्ग को मजबूत नेतृत्व...
HomeUncategorizedडिंडोरी जिले में विशेष भर्ती अभियान, युवाओं के लिए रोजगार का अवसर

डिंडोरी जिले में विशेष भर्ती अभियान, युवाओं के लिए रोजगार का अवसर

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited (SIS) ग्रुप ऑफ एंटरप्राइजेज द्वारा भारत सरकार के पसारा अधिनियम 2005 के अंतर्गत सुरक्षाकर्मियों की भर्ती हेतु विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है।

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, C.I.T./DH/SLV तथा G.T.O. पदों पर भर्ती की जाएगी। सुरक्षा जवान के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, ऊँचाई 167 से.मी. एवं वजन 56 से 100 किलोग्राम निर्धारित है। सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास, आयु 21 से 37 वर्ष, ऊँचाई 170 से.मी. एवं वजन 56 से 100 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। C.I.T./DH/SLV के लिए 12वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, ऊँचाई 167 से.मी. तथा G.T.O. के लिए स्नातक, आयु 21 से 37 वर्ष एवं ऊँचाई 170 से.मी. निर्धारित है।

वेतनमान राज्य के न्यूनतम वेतन अधिनियम के अंतर्गत दिया जाएगा। सुरक्षा जवान को 18,000 से 27,000 रुपये, सुरक्षा सुपरवाइजर को 20,000 से 30,000 रुपये तथा G.T.O. को 27,000 से 37,000 रुपये तक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त PF, ESIC मेडिकल, प्रमोशन, रिटायरमेंट ग्रेच्युटी, वार्षिक वेतन वृद्धि, पेंशन, विधवा पेंशन, दो बच्चों को IPS एवं देवरायन स्कूल में पढ़ाने की व्यवस्था, मेस एवं आवास रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा तथा 65 वर्ष तक स्थायी नौकरी का प्रावधान रहेगा।

आवश्यक दस्तावेजों में शैक्षणिक प्रमाण पत्र की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं भर्ती पुस्तिका हेतु 350 रुपये साथ लाना अनिवार्य है। भारत सरकार के MSME मंत्रालय द्वारा कुछ श्रेणियों के लिए प्रशिक्षण सर्टिफिकेट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अन्य जिले एवं राज्य के अभ्यर्थी भी इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।

भर्ती अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी परिसरों में 02 मई 2026 से 20 मई 2026 तक आयोजन किया जाएगा। जिसमें करंजिया थाना परिसर (02 मई), अमरपुर थाना परिसर (03 मई), शाहपुर थाना परिसर (04 मई), कोतवाली डिंडोरी (10 एवं 17 मई), शहपुरा थाना परिसर (11 मई), समनापुर थाना परिसर (12 मई), विक्रमपुर चौकी परिसर (13 मई), मेहंदवानी थाना परिसर (14 मई), गोपालपुर चौकी परिसर (15 मई), बिछिया चौकी परिसर (16 मई), गाड़ासरई थाना परिसर (19 मई) एवं बजाग थाना परिसर (20 मई) शामिल हैं।

भर्ती का समय प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी R.T.A. सिंगरौली के मोबाइल नंबर 9131557489 पर संपर्क कर सकते हैं।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version