Home Uncategorized तेज रफ्तार का कहर: कार ने कार को मारी टक्कर, फिर ट्रक...

तेज रफ्तार का कहर: कार ने कार को मारी टक्कर, फिर ट्रक में जा घुसी, दो गंभीर घायल

0

जबलपुर अमरकंटक मार्ग शहपुरा के कृष्णा पेट्रोल पंप के पास हुआ भीषण सड़क हादसा

कार सवार दो लोगों की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर

टक्कर इतनी जोरदार कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई
हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, लोगों ने पहुंचाई मदद
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शहपुरा पुलिस

दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Vo – जिले जबलपुर अमरकंटक मार्ग नेशनल हाईवे शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा पेट्रोल पंप के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार ने पहले दूसरी कार को टक्कर मार दी और इसके बाद अनियंत्रित होकर सामने खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और घायलों को तत्काल शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version