Explore the website

Looking for something?

Sunday, February 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

पीथमपुर : पुलवामा शहीदों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ हिन्दू स्वाभिमान परिषद ने पीथमपुर/धार...

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...
Homeमध्य प्रदेशदेवास में आग में 3 लोग झुलसे रसोई गैस लीक होने से...

देवास में आग में 3 लोग झुलसे रसोई गैस लीक होने से भड़की, दो की हालत गंभीर

अमृत नगर में रसोई गैस लीक से आग लगने की घटना में पांच लोग प्रभावित हुए, जिनमें तीन झुलस गए और दो को घबराहट हुई। दो गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया। दमकल ने आग पर काबू पाया। बच्चे कान्हा को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू हुआ।

देवास। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अमृत नगर स्थित एक मकान में खाना बनाते समय रसोई गैस लीक होने के बाद शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे आग लग गई। आग की चपेट में एक बच्चे सहित पांच लोग आ गए, इनमें से तीन लोग झुलस गए।

दो अन्य धुएं व घबराहट के कारण बीमार हो गए, जिसमें से एक बालक शामिल है। वह बेहोश हो गया था। कुल पांच लोगों में से तीन को जिला अस्पताल लाया गया जबकि बच्चे व एक अन्य को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को गंभीर हालत में इंदौर रेफर कर दिया गया।

मकान में लग गई थी आग

  • कोतवाली थाना टीआई श्यामचंद्र शर्मा ने बताया जायसवाल परिवार के मकान में आग लगी थी। आग की चपेट में आने से कन्हैयालाल जायसवाल व सुरेशचंद्र जायसवाल झुलस गए, एक अन्य व्यक्ति भी मामूली रूप से झुलसा है। 13 वर्षीय बालक कान्हा जायसवाल, युवक पंकज और महिला शकुंतला की तबीयत बिगड़ी है।
  • जिला अस्पताल में कन्हैयालाल, सुरेश व शकुंतला को लाया गया। तीनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में सुरेश और कन्हैयालाल को रात करीब 11 बजे इंदौर रेफर कर दिया गया। घबराहट व अन्य दिक्कत के कारण शकुंतला का उपचार किया जा रहा है।
  • आग की सूचना मिलने के बाद नगर निगम का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सीएसपी दीशेष अग्रवाल घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली।

तीन अस्पतालों में भटका बच्चे को लेकर…

उधर क्षेत्रीय पार्षद रुपेश वर्मा ने बताया घटना के बाद बालक कान्हा को दो से तीन निजी अस्पतालों में ले जाकर भटके तब एक जगह भर्ती करके उपचार शुरू किया गया। वह बेहोशी की हालत में था और ऑक्सीजन देने के बाद सुधार होने लगा।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version