Home Uncategorized दो महीने से पंचायत सचिव नदारद, ग्रामीण परेशान

दो महीने से पंचायत सचिव नदारद, ग्रामीण परेशान

0

जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं परवाह, ग्राम पंचायत बिलगांव में कामकाज प्रभावितडिंडोरी। जिले के शाहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलगांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिव पिछले करीब दो महीने से पंचायत कार्यालय नहीं आ रहे हैं। सचिव के नहीं आने से ग्रामीणों को अपने जरूरी पंचायत संबंधी कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिव के कार्यालय में नहीं मिलने से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन, आवास योजना सहित अन्य शासकीय कार्यों के लिए उन्हें बार-बार पंचायत के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों को उम्मीद रहती है कि पंचायत कार्यालय पहुंचने पर उनकी समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन सचिव की अनुपस्थिति के चलते उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिव की लगातार अनुपस्थिति के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।ग्रामीणों ने जनपद पंचायत शाहपुरा के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि मामले की जांच कर पंचायत सचिव की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को शासन की योजनाओं और पंचायत संबंधी कार्यों का लाभ समय पर मिल सके।अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कब तक कार्रवाई करते हैं।डिंडोरी से लीलाराम साहू कि रिपोर्ट

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version