डिंडौरी। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्त संस्थान नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल मध्य प्रदेश के दिशा -निर्देशन और मार्गदर्शन में प्राचार्य अलका विश्वकर्मा के कुशल नेतृत्व में हिंदी पखवाड़ा समारोह का भव्य आयोजन सांध्य वेला में पन्द्रह सितंबर को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव डिंडोरी (म.प्र.) में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य अलका विश्वकर्मा वरिष्ठ शिक्षक के एल महोबिया प्रवक्ता हिंदी, रामानंद हिंदी शिक्षक श्रीमती संचिता बनर्जी एवं अन्य शिक्षकों द्वारा आधुनिक हिंदी साहित्य के विकास के पुरोधा और पितामह भारतेंदु हरिश्चंद्र की छायाचित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। हिंदी दिवस पर भारत सरकार गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग द्वारा प्रदत राजभाषा प्रतिज्ञा की शपथ के अनुसार नवोदय विद्यालय समिति राजभाषा संदेश को प्रार्थना सभा में हिंदी भाषा के विकास और संवर्धन के लिए आयुक्त महोदय की मंशा के अनुसार शपथ ली गई।
तत् पश्चात कार्यक्रम की अगली कड़ी में कक्षा नौवीं की छात्रा कुमारी प्राची पड़वार ने हिंदी भाषा को आवश्यकता राष्ट्र भाषा के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता पर अपनी स्वरचित कविता की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, इसके बाद छात्रा ग्रेसी परस्ते, मीनाक्षी कुसराम ने हिंदी प्रचार प्रसार पर अपने विचार प्रकट किए। बाद में कविता छात्रा अनन्या झरिया द्वारा हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के अपनी स्वरचित मूल्यपरक हिन्दी कविता का काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया । छात्र शिव प्रसाद झारिया द्वारा हिंदी दिवस पर अपने विचार प्रकट किए गए ।
विद्यालय के शिक्षकों की ओर से वरिष्ठ शिक्षक के एल महोबिया (प्रवक्ता) हिंदी द्वारा अपने विचारों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व और उसकी गरिमा को व्यक्त किया। हिंदी पखवाड़ा के तहत पन्द्रह दिनों तक लगातार हुए कार्यक्रम को
विदूषी प्राचार्य महोदय अलका विश्वकर्मा ने हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत 01 सितंबर 2026 से लेकर 15 सितंबर 2026 के बीच विविध प्रतियोगिताओं के पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में विदूषी प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में हिंदी भाषा के साथ क्षेत्रीय भाषा के देशज शब्दों को समाहित कर व्यवसायिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया।
संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन हिंदी शिक्षक के एल महोबिया और रामानंद के सहयोग से कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा मोनिका सोनवानी और पुरस्कार वितरण में सहयोग अंशिका गुप्ता और कामना धुर्वे ने किया ।
हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के वरिष्ठ हिंदी शिक्षक के एल महोबिया ने हिंदी भाषा के व्यापक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के समस्त शैक्षणिक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की भागीदारी की प्रशंसा करते हुए विश्व में हिंदी भाषा के व्यापक प्रयोग और औचित्य पर बल दिया। हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह में विद्यालय के संचिता बनर्जी,अनुपमा पी सुंदरम, कविता देवलिया, आभार बोरकर, जनार्दन बोरकर, योगेश्वर वर्मा, राहुल कुमार, अजीत कुमार, बद्री गुप्ता, सुनीता गुप्ता, मनीष ठाकुर, धर्मेन्द्र सोनकर, मधुवंत धुर्वे, दर्शिका पाठक, मंगल सिंह मीणा, मनोज कुमार , सुशील कुमार शर्मा, सुरभि पटेल, विनय अहिरवार, अंशु यादव, अमीनुल इस्लाम, पंकज शाहा अखिल राहंगडाले पुष्पा पटेल, विश्व दीपक त्रिपाठी, मनीष शुक्ला,उमा मिश्रा, मनीष पड़वार , राकेश के साथ अन्य कर्मचारियों और समस्त छात्र-छात्राओं की उपस्थिति गरिमापूर्ण रही।
रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी
