Friday, March 13, 2026

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...
Homeमध्य प्रदेशधार : एमपी में 2 लाख रू. की रिश्वत मांग रहा था...

धार : एमपी में 2 लाख रू. की रिश्वत मांग रहा था रेंजर, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

फॉरेस्ट लैंड में बन रही सड़क के निर्माण के एवज में रेंजर ने ठेकेदार से मांगी थी रिश्वत…।

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के धार जिले का है जहां लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रेंजर को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है।

2 लाख रूपये मांगी रिश्वत

धार जिले के वन परिक्षेत्र बाग के रेंजर वैभव उपाध्याय के खिलाफ मनावर के रहने वाले ठेकेदार जितेन्द्र वास्केल ने शिकायत की थी। फरियादी जितेन्द्र वास्कले के मुताबिक उसने बाग रोड से पांडु गुफा तक 3 किलोमीटर रोड के निर्माण का ठेका लिया है। इसमें से लगभग 2 किलोमीटर रोड वन विभाग एरिया में आती है। इसकी अनुमति भी उसने वन विभाग से ली है। लेकिन रेंजर वैभव उपाध्याय ने काम रुकवा दिया और लागत का 3 परसेंट रिश्वत के रूप में मांगा है। कुछ समय पहले वो 96 हजार रूपये रिश्वत में दे चुका था लेकिन इसके बावजूद उससे 2 लाख रूपये और रिश्वत मांग रहे थे।

1 लाख रूपये की रिश्वत लेते रेंजर को पकड़ा

रेंजर वैभव उपाध्याय के द्वारा 2 लाख रूपये रिश्वत मांगे जाने की शिकायत इंदौर लोकायुक्त ऑफिस में की । लोकायुक्त टीम ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर रिश्वत के 1 लाख रूपये लेकर फरियादी जितेन्द्र वास्कले को रेंजर वैभव उपाध्याय के पास भेजा। जैसे ही रेंजर वैभव उपाध्याय ने रिश्वत के रूपये लिए तो लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments