Friday, September 18, 2026

TOP NEWS

ऐतिहासिक डील: अमेरिकी कंपनी...

अमेरिकी दिग्गज एप्लाइड मैटेरियल्स भारत में ₹42,000 करोड़ ($5 बिलियन) का निवेश करेगी। बेंगलुरु में 140 एकड़ का सेमीकंडक्टर रिसर्च पार्क बनेगा और हजारों नौकरियां मिलेंगी। पूरी खबर पढ़ें।

राहुल गांधी इंदौर दौरा:...

राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने महा-प्लान जारी किया है। शनिवार दोपहर 1 बजे से शहर के कई प्रमुख रास्तों पर रूट डायवर्शन रहेगा और भारी वाहनों पर बैन रहेगा। देखें पूरी रूट और पार्किंग गाइडलाइंस।

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना मध्य...

MP Mukhyamantri Scooty Yojana 2026: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को भोपाल में 7400 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को मुफ्त स्कूटी की सौगात देंगे। स्कूल शिक्षा विभाग की तैयारियां पूरी, जानें पात्रता और योजना की पूरी डिटेल।

Thar प्रेमियों के लिए...

2026 Mahindra Thar Facelift Teaser Out: महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय 3-डोर थार फेसलिफ्ट का आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है। जानें संभावित लॉन्च डेट, कीमत और शानदार नए फीचर्स की पूरी डिटेल।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : सायरन बजा बजाकर स्मगलरों ने पुलिस को खूब छकाया, खाकी...

इंदौर : सायरन बजा बजाकर स्मगलरों ने पुलिस को खूब छकाया, खाकी वर्दी ने भी नहीं मानी हार

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

  • इंदौर में कार में सायरन लगाकर बियर की तस्करी कर रहे 2 तस्कर गिरफ्तार. उनके पास से 540 लीटर मिली अवैध बियर

इंदौर: आजाद नगर पुलिस को शराब और बीयर की तस्करी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. मंगलवार को पुलिस ने सायरन बजाते हुए जा रही एक कार को पकड़ा है, जिसके अंदर से 45 पेटी बियर बरामद हुई है. पुलिस ने बियर और कार के साथ तस्करों को हिरासत में ले लिया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से अलग-अलग राज्यों के नंबर प्लेट भी मिले हैं. पुलिस आरोपियों से पूरे मामले की बारीकी से पूछताछ कर रही है.

सायरन बजाकर भाग रहे थे तस्कर

आजाद नगर पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि एक कार से 2 लोग अवैध बियर लेकर जा रहे हैं. पुलिस ने कार की घेराबंदी करने की कोशिश की तो उसमें सवार स्मगलर सायरन बजाते हुए कार लेकर भागने लगे. पुलिस ने किसी तरह घेराबंदी करके कार को रोक लिया. तलाशी लेने पर कार के अंदर से बियर की 45 पेटियां मिलीं. जिसकी मात्रा करीब 540 लीटर है. साथ ही गाड़ी में गुजरात और तमिलनाडु की कार के नंबर प्लेटें भी मिलीं. कार में सवार दोनों आरोपी पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए सायरन बजाकर निकलने की कोशिश कर रहे थे.

मोटर व्हीकल एक्ट की भी धारा लगाई जाएगी

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो यह बियर पीथमपुर में एक पार्टी को डिलीवरी करने जा रहे थे. पुलिस ने अवैध बियर और कार सहित दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ कर रही है. इंदौर के एडिशल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया, “अवैध शराब और बियर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हमें बड़ी सफलता हाथ लगी है.

आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. हम ये भी पता करेंगे कि पकड़ी गई कार चोरी की तो नहीं है. ठेकेदार और इनके अलावा जो भी इसमें शामिल हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने गाड़ी की डिजाइन से छेड़छाड़ की है, जो मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है. आरोपियों पर मोटर व्हीकल एक्ट की भी धारा लगाई जाएगी.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments