Explore the website

Looking for something?

Tuesday, April 28, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...

पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम...

शहपुरा- भारतीय जनता पार्टी में संगठन विस्तार एवं किसान वर्ग को मजबूत नेतृत्व...

चौरा जलाशय की नहर...

नहरों की मरम्मत कार्य मई-जून तक पूर्ण हो जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू बीकेएस* डिंडौरी...
Homeमध्य प्रदेशधीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल हुआ मुस्लिम समाज, जय श्री राम...

धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल हुआ मुस्लिम समाज, जय श्री राम और भारत माता के लगाए जयकारे

एनटीवी टाइम न्यूज/बागेश्वर धाम सरकार की तीसरे दिन की पदयात्रा का सीकरी के एक मैदान में विराम हुआ। लाखों की तादाद में लोग इस पदयात्रा के साक्षी बने। फरीदाबाद से सीकरी के बीच करीब 10 लाख लोग अपनी आंखों से पदयात्रा को निहारते रहे। बागेश्वर महाराज दीन-दुखियों, बिछड़ों-पिछड़ों को गले लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। पद यात्रा के दौरान गंगा जमुनी तहजीब का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। जहां दशहरा ग्राउंड बल्लभगढ़ के आगे NH पर JCB चौक पर फैज खान के साथ हाथों में तिरंगा झंडा लेकर दर्जनों मुस्लिमों ने बागेश्वर महाराज का स्वागत किया। मुस्लिम समाज द्वारा महाराज को बांके बिहारी लाल की फोटो भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान मुस्लिम सदस्य महाराज के साथ सेल्फी लेते रहे। सभी मुस्लिम समाज के सदस्यों ने महाराज को भगवा टोपी पहनाई और आशीर्वाद प्राप्त लिया और ग्रुप फोटो खिंचवाई।

तीसरे दिन की यात्रा में अनिरुद्धाचार्य महाराज भी शामिल हुए। महाराज ने यात्रा में भगवा ध्वज लहराया। इनके अलावा शनि धाम के दाती महाराज और मोनी महाराज सहित अन्य संत गण उपस्थित रहे। रोज की तरह तीसरे दिन की यात्रा भी राष्ट्रगान और सात शपथ लेने के बाद शुरू हुई। यात्रा जैसे ही बढ़ी वैसे ही महाराज धीरे धीरे लोगों को आशीर्वाद देने बुलाने लगे।

हाथ पैर नहीं मगर हौसले बुलंद है

यात्रा में ऐसे भी यात्री देखने को मिलते हैं जिनके या तो एक हाथ और एक पैर नहीं है। ऐसे दिव्यांग अपने हौसलों के बल पर यात्रा में साथ चल रहे हैं। यह दिव्यांग लोगों को प्रेरणा देते हैं कि जिसे भगवान का दिया हुआ पूर्ण शरीर मिला है फिर भी सनातन के लिए वह घर से निकलने में पीछे दिखाई देता है। बुलंदशहर के रहने वाले मान सिंह लोगों के प्रेरणा स्रोत बने हैं। 20 साल पहले दुर्घटना में पांव गवांने के बाद भी वह महाराज की हर पदयात्रा में आते हैं। एक अन्य 60 वर्षीय वृद्ध चतुर्भुज दाएं हाथ से दिव्यांग है मगर वह यात्रा में शामिल होने से खुद को नहीं रोक सका।

एक झलक पाने पेड़ में चढ़ा युवक, महाराज श्री ने बुलाकर की भेंट

एक युवक आगरा का रहने वाला है। महाराज की एक झलक पाने के लिए करीब 20 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया था। महाराज न केवल वहां रुके बल्कि उसको पेड़ से नीचे उतरवाकर उससे भेंट की और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने सभी लोगों को हिदायत दी कि कोई भी व्यक्ति इस तरह का खतरा मोल न लें क्योंकि हादसे में कुछ भी हो सकता है। शांति से यात्रा में चले, समय समय पर वे सबसे मिलकर चलते रहेंगे।

सैन्य शक्ति बढ़ाने के लिए सेना के सहयोग की अपील

बागेश्वर महाराज ने आज फिर दोहराया कि सीमा पर जवान और खेत पर किसान ही दो असली हीरो है, बाकी अन्य हीरो सिर्फ दिखावटी है। उन्होंने कहा कि अन्य हीरो भले ही लोगों को प्रेरित करते हो लेकिन किसान और जवान न हो तो न देश की रक्षा हो सकेगी और न ही घर परिवार का भरण पोषण हो सकेगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह सेना का सम्मान करते हुए सेना के लिए सहयोग दें, ताकि आधुनिक हथियार खरीद कर सेना की शक्ति और मजबूत हो सके।

51 बुलडोजर से पदयात्रा में हुई पुष्प वर्षा

जैसे ही तीसरे दिन की यात्रा आगे बढ़ी वैसे ही कुछ दूर बाद 51 जेसीबी से सनातनियों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। करीब 500 मीटर तक सिर्फ जेसीबी रखी दिखाई दे रही थी। भारी भीड़ का बुलडोजर से अभूतपूर्व स्वागत किया गया। आधा घंटे से अधिक समय तक लगातार पुष्प वर्षा होती रही।

रावण ने कहा जय श्री राम, हिंदू राष्ट्र बनाना ही होगा

रावण की पोशाक पहनकर यात्रा में शामिल हुआ एक युवक जय श्री राम के नारे लगाता देखा गया। युवक ने महाराज श्री का आशीर्वाद लिया और कहा बिना राम राज्य के लोगों का कल्याण नहीं होगा। हिंदू राष्ट्र बनाने से ही देश विश्व गुरु बन सकता है। युवक काफी देर तक यात्रा में चला रहा महाराज श्री ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि जब रावण जय श्री राम बोलने लगे तो समझ लीजिए अब हिंदू राष्ट्र बनने में ज्यादा देरी नहीं होगी।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version