Explore the website

Looking for something?

Wednesday, April 29, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...

पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम...

शहपुरा- भारतीय जनता पार्टी में संगठन विस्तार एवं किसान वर्ग को मजबूत नेतृत्व...

चौरा जलाशय की नहर...

नहरों की मरम्मत कार्य मई-जून तक पूर्ण हो जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू बीकेएस* डिंडौरी...
Homeमध्य प्रदेशनागदा : मेरे भाई की हत्या हो गई,थाने पहुंचे युवक ने कहा,पुलिस...

नागदा : मेरे भाई की हत्या हो गई,थाने पहुंचे युवक ने कहा,पुलिस पहुंची तो घर में सोता मिला व्यक्ति

थाने में युवक ने भाई की हत्या की सूचना दी। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची, लेकिन मामला निकला झूठा। कथित मृतक युवक घर में सोता मिला।

मध्य प्रदेश के नागदा में की झूठी सूचना के कारण पुलिस बेवजह हैरान हो गई। सुबह थाने पहुंचे एक व्यक्ति ने अपने भाई की हत्या की सूचना दे दी। इस खबर ने पुलिस को भी हरकत में ला दिया। तत्काल पुलिस फोर्स मौके लिए रवाना हुआ। बेरछा पहुंचकर सर्चिग की गई। सूचनाकर्ता ने अपने जिस भाई की हत्या होने की खबर दी, वह घर में ही सोता मिला। पुलिस ने परिजनों से बात की तो पता चला कि सूचनाकर्ता करीब चार दिनों से लगातार शराब पी रहा है, जिससे वह सूझबूझ खो बैठा। हत्या की झूठी खबर पर पुलिस करीब एक घंटा छकी।

ये है पूरा मामला

दरअसल, नगर से 15 किमी दूर बेरछा में मांगूसिंह पिता जुझारसिंह गुरुवार सुबह 8 बजे नागदा थाने पहुंचा। मांगूसिंह ने पुलिस से कहा- मेरे भाई पप्पूसिंह की हत्या हो गई है। किसी ने उसका सिर तलवार से काट दिया। हत्या की दर्दनाक खबर सुन पुलिस भी हरकत में आ गई। सूचना पर एसआई वीरेंद्रसिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस फोर्स मांगूसिंह को लेकर बेरछा के लिए रवाना हुआ। इधर, गांवा भारी पुलिस बल देख ग्रामीण भी जमा हो गए।

पुलिस मांगूसिंह को उस जगह पर लेकर पहुंची, जहां उसने अपने भाई की हत्या की खबर दी थी। मगर पप्पूसिंह मौके पर नहीं मिला। कर लिए पुलिस ने पप्पू के परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि वह जिंदा है और घर में ही सो रहा है। पुलिस ने पप्पूसिंह को मौके पर बुलाकर पुष्टि की, तब जाकर पुलिस ने राहत की स ली।

पुलिस को मांगूसिंह ने अपनी बात पर दिलाया यकीन

इतने विभत्स हत्या की खबर ने एक दफा पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। मगर मांगूसिंह यह कहकर पुलिस को विश्वास दिलाता रहा कि मैं झूठ बोल रहा हूं तो गांव के शनि मंदिर के कैमरे चेक कर लो। तब जाकर पुलिस बेरछा के लिए रवाना हुई। गांव पहुंचकर ग्रामीणों से पता चला मांगूसिंह जिस मंदिर पर कैमरे लगे होने की बात कह रहा था वहां कैमरे लगे ही नहीं हैं।

चार दिन से शराब पी रहा था मांगूसिंह

ग्रामीण रामेश्वर नंदेडा, भारत नंदेडा ने बताया कि मांगूसिंह, पप्पूसिंह, रामसिंह तीनों भाई है। मांगूसिंह पिछले तीन-चार दिनों से अत्यधिक शराब का सेवन कर रहा था। जिससे वह सूझबूझ खो बैठा, जिससे उसका मानसिंह संतुलन भी ठीक नहीं हैं। इसी के चलते उसने नागदा पहुंचकर पुलिस को अपने ही भाई की झूठी सूचना दे डाली।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version