नाराजगी की खबरों के बीच एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, ‘दिल्ली के चुनाव में NDA की…’

नाराजगी की खबरों के बीच एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, ‘दिल्ली के चुनाव में NDA की…’

मुंबई आशीष सिंह

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के दरमियान मनमुटाव की खबरों के बीच शिवसेना प्रमुख शिंदे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में एनडीए की सरकार बनने जा रही है.

इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “दिल्ली के चुनाव में एनडीए की जीत होगी. आने वाले सारे चुनाव में जनता एनडीए के साथ रहेगी दिल्ली चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन के लोक चुनाव आयोग और ईवीएम को गाली देने लगे हैं. ये लोग हारते हैं तो चुनाव आयोग और इवीएम को गाली देती हैं.”

‘ऑपरेशन टाइगर’ पर क्या कहा?
वहीं ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, “शिवसेना टाइगर की पार्टी है. असली बाघ है और नकली बाघ कौन है सबको पता है. सब पार्टी के लोग हम से बात करते हैं. विकास को लेकर हमसे कई पार्टी के लोग संपर्क में हैं. हम पुराने बंगले में थे सबका दरवाजा खोला था, यहां भी सबके दरवाजे खुले हैं. अभी ट्रेलर है आगे देखो होता है क्या.”

‘जितना आरोप लगाएंगे उतना हारेंगे’
इसके अलावा एकनाथ शिंदे ने कहा, “कांग्रेस गठबंधन को विधानसभा चुनाव में हार का सदमे से उभरकर निकलना चाहिए. ये लोग जितना आरोप लगाये उतना इनकी हार होगी. लोकसभा चुनाव में फेक नैरेटेवी से कांग्रेस को वोट मिला था.”

नारागजी की खबरों को किया खारिज
बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच नाराजगी की खबरें आईं थी. लेकिन उपमुख्यमंत्री शिंदे ने ऐसी तमाम खबरों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. हम महाराष्ट्र के विकास के लिए साथ काम कर रहे हैं. मैं सीएम बना था तब उन्होंने हमारा समर्थन किया था अब जब वह (देवेंद्र फडणवीस) सीएम हैं तो हम उनका सपोर्ट कर रहे हैं.

ntvtime

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

1 hour ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

3 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

4 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

6 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

7 hours ago