मुंबई पुलिस ने 30 दिन में 201 बांग्लादेशियों के खिलाफ की कार्रवाई, 20 डिपोर्ट, किन-किन धाराओं मामले हुए दर्ज?

मुंबई पुलिस ने 30 दिन में 201 बांग्लादेशियों के खिलाफ की कार्रवाई, 20 डिपोर्ट, किन-किन धाराओं मामले हुए दर्ज?

मुंबई आशीष सिंह

महाराष्ट्र एटीएस अरे लोकल पुलिस महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इस मुहिम के तहत मुंबई पुलिस ने एक महीने में 201 बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई की है.

साथ ही बांग्लादेशियों के खिलाफ अलग-अलग पुलिस स्टेशन में मामले भी दर्ज करवाए गए हैं.

मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड आर्डर सत्यनारायण चौधरी ने एबीपी न्यूज से कहा कि इस साल हमने 201 बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई कर उनके खिलाफ कुल 131 FIR दर्ज की है.

पुलिस को एजेंट की भी तलाश

आंकड़ों की मानें तो पिछले साल यानी कि साल 2024 में कुल 217 बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, लेकिन इस साल सिर्फ एक महीने में 200 से ज्यादा बांग्लादेशियों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की है.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कई बांग्लादेशी कई साल से मुंबई में पहचान छुपाकर रह रहे थे. कुछ बांग्लादेशी मुंबई रोजगार की तलाश में आए थे. इनमें महिलाएं भी शामिल हैं. इन तमाम बांग्लादेशी नागरिकों के पास भारतीय दस्तावेज भी पुलिस को मिले हैं.

एक अधिकारी ने बताया कि हम बांग्लादेशी के ऊपर कार्रवाई करने के साथ-साथ उन एजेंट की भी तलाश कर रहे हैं, जिनकी मदद से यह बांग्लादेशी भारतीय दस्तावेज बनवाते हैं. उन्ही एजेंट की मदद से भारत देश में रोजगार हासिल करते हैं. इतना ही नहीं, रहने के लिए घर भी किराए पर लेते हैं.

7 को बिना मामला दर्ज किए किया डिपोर्ट

ज्वाइंट कमिश्नर चौधरी ने आगे बताया कि इस साल अब तक 20 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया गया है, जिनमें से 7 ऐसे बांग्लादेशी हैं, जिन्हें जब पकड़ा गया, उनके पास से बांग्लादेशी दस्तावेज मिले थे. उनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज नहीं और सीधे बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया.

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

1 hour ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

3 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

4 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

6 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

7 hours ago