Explore the website

Looking for something?

Thursday, July 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशनिवाड़ी : एमपी में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अपने सैकड़ों समर्थकों...

निवाड़ी : एमपी में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अपने सैकड़ों समर्थकों संग नंदराम कुशवाहा ने थामा कांग्रेस का दामन

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की सियासत में गुरुवार को उस वक्त बड़ा भूचाल आया, जब पृथ्वीपुर में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा. दरअसल, यहां नंदराम कुशवाहा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के निवाड़ी जिले (Niwari District) से बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है. दरअसल, कुक्कुट विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष और निवाड़ी विधानसभा से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ चुके नंदराम कुशवाहा (nandram Kushwaha) ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी (Congress) की सदस्यता ग्रहण कर ली. उनके साथ सैकड़ों समर्थकों ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया. पृथ्वीपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस में शामिल होकर उन्होंने भाजपा पर करारा हमला बोला और संविधान बचाने की अपील की.

निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां कुक्कुट विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष नंदराम कुशवाहा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. वे पहले निर्दलीय के तौर पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं और क्षेत्र में उनका अच्छा जनाधार माना जाता है.

सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

कार्यक्रम के दौरान नंदराम कुशवाहा अकेले नहीं, बल्कि सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने उन्हें सदस्यता दिलाई. इस मौके पर पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर भी मौजूद रहे.

‘संविधान बचाने के लिए थामा कांग्रेस का हाथ’

कांग्रेस में शामिल होते ही नंदराम कुशवाहा ने कहा कि अगर हमें अपना संविधान बचाना है, तो कांग्रेस का साथ देना होगा. संविधान रहेगा, तो हमारे अधिकार, संस्कार, विरासत, बच्चों की शिक्षा, रोजगार, व्यापार और सभ्यता सब सुरक्षित रहेगी. संविधान नहीं बचेगा, तो हमारा स्वाभिमान भी खत्म हो जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे पूरी ईमानदारी से संविधान की रक्षा के लिए काम करें और संकल्प लें.

भाजपा पर किया बड़ा व्यंग

भाजपा छोड़ने के बाद नंदराम कुशवाहा ने व्यंग्य करते हुए कहा कि झूठों ने झूठों से कहा सच बोलो, सरकारी एलान हुआ है, सच बोलो, घर के अंदर तो झूठों की मंडी है, दरवाज़े पर लिखा है सच बोलो, गंगा मइयां में डूबने वाले अपने थे, नाव में किसने छेद किया है सच बोलो. उनकी इन टिप्पणियों ने कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद सभी कांग्रेसजनों में जोश भर दिया. कार्यक्रम के अंत में नंदराम कुशवाहा ने कांग्रेस नेतृत्व और समर्थकों का दिल से आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version