Home मध्य प्रदेश मांडू अस्पताल में स्टाफ की कमी से मरीज परेशानः दो नर्स, दो...

मांडू अस्पताल में स्टाफ की कमी से मरीज परेशानः दो नर्स, दो ANM और दो वार्ड बॉय के पद खाली; एक सप्ताह में 250 मरीज पहुंचे

0

मांडू अस्पताल में स्टाफ की कमी से मरीज परेशानः दो नर्स, दो ANM और दो वार्ड बॉय के पद खाली; एक सप्ताह में 250 मरीज पहुंचे

राहुल सेन मांडव
मो

मांडू न्यूज/मांडू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की कमी से मरीजों को परेशानी हो रही है। केंद्र में शाम 6 बजे बाद स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।

स्टाफ नर्स की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के लिए नालछा या धार जाना पड़ रहा है। शनिवार को भी करीब 50 मरीज जांच कराने पहुंचे।

एक डॉक्टर, एक एएनएम और एक वार्ड बॉय के भरोसे केंद्र

फिलहाल केंद्र में एक महिला डॉक्टर, एक पुरुष डॉक्टर, एक एएनएम और एक वार्ड बॉय पदस्थ हैं। यहां दो स्टाफ नर्स, दो एएनएम, एक ड्रेसर, दो वार्ड बॉय और एक गार्ड के पद खाली हैं।

स्वास्थ्य विभाग के कमिश्नर के अटैचमेंट खत्म करने के आदेश के बाद पिछले दो महीने से स्टाफ की कमी बनी हुई है।

केंद्र में तैनात डॉक्टरों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी जा चुकी है। कर्मचारियों की कमी के कारण मौजूदा स्टाफ पर अतिरिक्त काम का बोझ है।एक सप्ताह में 250 मरीज पहुंचे

पिछले एक सप्ताह में केंद्र की ओपीडी में 250 मरीज जांच कराने पहुंचे। सोमवार को 35, मंगलवार को 60, बुधवार को 45, गुरुवार को 20, शुक्रवार को 40 और शनिवार को 50 मरीज आए।

ग्रामीण दिनेश यादव और सुनील मकवाना सहित अन्य लोगों ने केंद्र में पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि कर्मचारियों की कमी से आम लोगों को इलाज के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है।सीएमएचओ बोलीं- तत्काल व्यवस्था करवाती हूं

धार की सीएमएचओ अनीता सिंगारे ने कहा कि कमिश्नर के अटैचमेंट संबंधी आदेश निरस्त होने के बाद स्टाफ की कमी हुई है। वे तत्काल कुछ व्यवस्था करवाएंगी।

धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने कहा कि वे सीएमएचओ से चर्चा कर मांडू की स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करवाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version