Home Uncategorized पंचायत भवन में लटका ताला, सचिव-सरपंच नदारद, ग्रामीण परेशान

पंचायत भवन में लटका ताला, सचिव-सरपंच नदारद, ग्रामीण परेशान

0

लोकेशन – उमरिया, जनपद पंचायत मेहंदवानी, जिला डिंडोरी (मध्यप्रदेश)

मेहंदवानी – डिंडोरी जिले के मेहंदवानी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया में पंचायत व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां पंचायत भवन में ताला लटका मिला और पंचायत का कोई भी कर्मचारी या जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद नहीं मिला। इससे ग्रामीणों को जरूरी कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत उमरिया में पंचायत सचिव और सरपंच अक्सर कार्यालय से नदारद रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन अधिकतर समय बंद रहता है, जिसके कारण शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
जब मीडिया टीम पंचायत भवन पहुंची तो वहां मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। पंचायत कार्यालय में न तो कोई कर्मचारी मौजूद था और न ही कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि दिखाई दिया। ऐसे में ग्रामीणों में पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में समय पर अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचते, जिससे लोगों को बार-बार पंचायत के चक्कर लगाने पड़ते हैं। पंचायत भवन बंद रहने से आमजन के छोटे-छोटे कार्य भी समय पर नहीं हो पा रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पंचायत भवन ही बंद रहेगा तो ग्रामीण अपनी समस्याएं किसके सामने रखें। शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन और पारदर्शिता के दावे किए जाते हैं, लेकिन ग्राम पंचायत उमरिया की स्थिति इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितना गंभीरता से लेते हैं और पंचायत कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version