Explore the website

Looking for something?

Thursday, July 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeदेशपाकिस्तान तनाव पर थोड़ी देर में भारत के तरफ से MEA की...

पाकिस्तान तनाव पर थोड़ी देर में भारत के तरफ से MEA की प्रेस ब्रीफिंग

हैदराबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान ने शुक्रवार को भी नापाक हरकत की. रक्षा सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला से लेकर गुजरात के भुज तक, अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए. इनमें नागरिक और सैन्य ठिकानों के लिए संभावित खतरा पैदा करने वाले संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन शामिल हैं. हालांकि भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने अधिकांश ड्रोन को मार गिराया.

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से भारत में जिन स्थानों पर ड्रोन हमले करने की नाकाम कोशिश की गई, उनमें बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआर्बेट और लाखी नाला शामिल हैं.

हालांकि, पंजाब के फिरोजपुर में एक सशस्त्र ड्रोन ने एक नागरिक क्षेत्र को निशाना बनाया, जिसके कारण एक स्थानीय परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. रक्षा सूत्र ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल उच्च स्तर की सतर्कता बनाए हुए हैं, और ऐसे सभी हवाई खतरों को काउंटर-ड्रोन सिस्टम का उपयोग करके ट्रैक और निपटाया जा रहा है. स्थिति पर कड़ी और निरंतर निगरानी रखी जा रही है, और जहां भी आवश्यक हो, त्वरित कार्रवाई की जा रही है.

पाकिस्तान तनाव पर थोड़ी देर में भारत के तरफ से MEA की प्रेस ब्रीफिंग होने वाली है

रक्षा मंत्री की तीनों सेना प्रमुखों के साथ मीटिंग, थोड़ी देर में विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग. वहीं, दूसरी तरफ पीएम मोदी और एनएसए अजित डोभाल के बीच मीटिंग जारी है.
भारत और पाकिस्तान पर G7 विदेश मंत्रियों का बयान

भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच जी7 विदेश मंत्री और यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधियों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा, हम, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के जी7 विदेश मंत्री और यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं और भारत और पाकिस्तान दोनों से अधिकतम संयम बरतने का आग्रह करते हैं.

उन्होंने कहा, आगे की सैन्य वृद्धि क्षेत्रीय स्थिरता के लिए एक गंभीर खतरा है. हम दोनों पक्षों के नागरिकों की सुरक्षा के लिए बहुत चिंतित हैं. हम तत्काल तनाव कम करने का आह्वान करते हैं और दोनों देशों को शांतिपूर्ण परिणाम के लिए सीधी बातचीत में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. हम घटनाओं पर बारीकी से नज़र रखना जारी रखते हैं और एक त्वरित और स्थायी राजनयिक समाधान के लिए अपना समर्थन व्यक्त करते हैं.
सियालकोट स्थित आतंकी लॉंच पैड किया गया ध्वस्त

पाकिस्तान के सियालकोट में लोनी स्थित आतंकी लॉंच पैड को बीएसएफ ने ध्वस्त किया. बीएसएफ ने इसकी पुष्टि भी की है. इसका विजुअल भी जारी किया गया है. यहां से आतंकी भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश में लगे थे.
जम्मू सेक्टर में BSF चौकियों पर गोलीबारी, BSF ने पाकिस्तान को दिया मुहंतोड़ जवाब

09 मई 2025 को पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के जम्मू सेक्टर में BSF चौकियों पर गोलीबारी की. बीएसफ ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचा है. बीएसएफ का कहना है कि, भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए उनका संकल्प अडिग है.
अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर दुश्मन के कई हथियारबंद ड्रोन देखा गया

पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ हमारी पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले जारी हैं. ऐसी ही एक घटना में, आज सुबह लगभग 5 बजे, अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर दुश्मन के कई हथियारबंद ड्रोन उड़ते देखे गए. हमारी वायु रक्षा इकाइयों ने तुरंत ही दुश्मन के ड्रोनों पर हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया. रक्षा अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी.

एस-400 प्रणाली को कोई नुकसान नहीं, रक्षा अधिकारी ने कहा खबर फर्जी है

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच रक्षा अधिकारी ने एस-400 प्रणाली के नष्ट होने या किसी भी तरह के नुकसान की खबरों को निराधार और फर्जी बताया है.

रियासी के सलाल बांध के 5 गेट खुले, पाकिस्तान में बाढ़ की आशंका

जम्मू-कश्मीर: चिनाब नदी पर बने रियासी के सलाल बांध के ताजा दृश्य देखिए. आज बांध के 5 गेट खुले नजर आ रहे हैं.

भारतीय हवाई हमलों में पाकिस्तान के कम से कम चार एयरबेसों को बनाया गया निशाना

भारत ने शुक्रवार रात श्रीनगर हवाई अड्डे सहित देश के उत्तर और पश्चिम में 26 स्थानों पर पाकिस्तान की ओर से किए गए ताजा ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया. सूत्रों ने बताया कि शनिवार तड़के भारतीय हवाई हमलों में पाकिस्तान के कम से कम चार एयरबेसों को निशाना बनाया गया. दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है.

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकी लॉन्च पैड्स को नष्ट किया

डिफेंस के सूत्रों के मुताबिक, जम्मू के पास तैनात भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकी लॉन्च पैड्स को नष्ट कर दिया है, जहां से ट्यूब लॉन्च ड्रोन भी लॉन्च किए जा रहे थे.

पाकिस्तान की गोलाबारी में राजौरी में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत

राजौरी में पाकिस्तानी गोलाबारी में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई. जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपने एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है.

भारी तनाव के बीच स्थिति और बिगड़ी, पाकिस्तान का हुआ हाल बेहाल

भारी तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया; नूर खान (रावलपिंडी), मुरीद (चकवाल) और रफीकी (शोरकोट) के एयरबेसों पर हमला किया गया जिससे स्थिति और बिगड़ गई है. इसी वजह से पाकिस्तान ने आज दोपहर 12 बजे तक अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया. पेशावर जाने वाली पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट PIA218, जो उनके हवाई क्षेत्र में आखिरी उड़ान थी, को क्वेटा के ऊपर मंडराने के लिए मजबूर होना पड़ा.

जालंधर के कंगनीवाल गांव में पाकिस्तानी ड्रोन के हिस्से बरामद किए गए

आज तीसरे दिन भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. खबर के मुताबिक जालंधर ग्रामीण के कंगनीवाल गांव में विस्फोट के बाद एक पाकिस्तानी ड्रोन के हिस्से बरामद किए गए.

बौखलाया पाकिस्तान पठानकोट में लगातार कर रहा है गोलाबारी

भारतीय कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान लगातार तीसरे दिन भी, सीमावर्ती इलाकों में गोलाबारी की है. खबर के मुताबिक, पठानकोट में लगातार तेज धमाके सुनाई दे रहे हैं.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version