Explore the website

Looking for something?

Tuesday, March 17, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

बिलगांव में भक्ति और...

पापमोचनी एकादशी पर निकली आकर्षक झांकियां, प्रतिभावान विद्यार्थियों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान डिण्डौरी।...

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...
Homeदेशभारत-पाक तनाव: पाकिस्तान ने किए पंजाब में कई जगहों पर ड्रोन से...

भारत-पाक तनाव: पाकिस्तान ने किए पंजाब में कई जगहों पर ड्रोन से हमले

  • भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ऑपरेशन सिंदूर का जवाब देने के लिए पंजाब में कई जगहों पर ड्रोन से हमले किए.

चंडीगढ़: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया था. उसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. अब पाकिस्तान ने भारतीय इलाकों पर हमले किए हैं.

पाकिस्तान ने भारतीय सेना पर हमला करने की कोशिश करते हुए कई जगहों से गोलाबारी की. पाकिस्तान ने अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, दसूहा, गुरदासपुर और पठानकोट में कई जगहों पर गोलाबारी की और ड्रोन से हमले किए. इनमें से एक ड्रोन फिरोजपुर में एक घर पर गिरा. जहां एक ही परिवार के तीन सदस्य बुरी तरह झुलस गए. इनमें पति-पत्नी और उनका छोटा बेटा बुरी तरह घायल हो गए. जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

गौर करें तो 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी. इस आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना एक्शन में है और इसी के तहत पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर बमबारी कर उन्हें बर्बाद कर दिया.

आसमान में 50 से 60 ड्रोन दिखे

पंजाब के फिरोजपुर में एक के बाद एक पाकिस्तानी ड्रोन दिखे. इन लोगों ने इन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिए. एक वीडियो में एक साथ 50 से 60 ड्रोन आसमान में दिखे. जिन्हें भारतीय सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया. फिलहाल ईटीवी भारत इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि भारतीय सेना ने कितने पाकिस्तानी ड्रोन नष्ट किए हैं.

32 हवाई अड्डे 15 मई तक बंद रहेंगे

इस बीच विमानन नियामक संस्था डीजीसीए ने कहा कि देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में 32 हवाई अड्डों को 15 मई तक नागरिक उड़ान संचालन के लिए बंद कर दिया गया है. इनमें श्रीनगर और अमृतसर हवाई अड्डे भी शामिल हैं. भारत-पाकिस्तान सैन्य टेंशन को देखते हुए यह निर्णय किया गया है. डीजीसीए ने एक बयान में कहा कि यह बंद 9 मई से 14 मई (15 मई को 05:29 IST) तक प्रभावी रहेगा.

बंद किए गए इन हवाई अड्डों में उधमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन और जम्मू शामिल हैं. इसके अलावा जैसलमेर, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली (भुंतर) और लेह भी हैं.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के मुताबिक, लुधियाना, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलाई भी बंद कर दिए गए हैं.

सायरन बजने के बाद ब्लैकआउट

पंजाब के कई जिलों में कल ब्लैकआउट था. खासकर सीमावर्ती इलाकों में, लेकिन हर तरफ से सायरन की आवाजें आ रही थीं. इसके लिए लोगों को पहले ही चेतावनी दे दी गई थी कि कोई भी अपने घरों की लाइट न जलाए और सड़कों पर न निकले. इन आदेशों का पालन करते हुए लोगों ने एहतियात बरती. जिससे पाकिस्तान का हमला हर पल नाकाम होता नजर आ रहा था.

पुलिस प्रशासन और सेना लोगों से से कर रही शांत की अपील

पाकिस्तान और भारतीय सेना के बीच तनाव बना हुआ है. बीच-बीच में अलग-अलग जगहों से गोलाबारी की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि पुलिस प्रशासन और सेना बार-बार लोगों से शांत रहने की अपील कर रही है और यह भी कहा जा रहा है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों में न आएं और पुलिस और सेना का साथ देते हुए संयम से काम लें.

पाकिस्तान ने 26 भारतीय ठिकानों पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की

पाकिस्तान ने शुक्रवार को भी हमले किए. रक्षा सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला से लेकर गुजरात के भुज तक अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 26 जगहों पर ड्रोन देखे गए. इनमें संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन भी शामिल हैं, जो नागरिक और सैन्य ठिकानों के लिए संभावित खतरा पैदा कर रहे हैं. हालांकि, भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने अधिकतर ड्रोन को मार गिराया.

भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला लिया

भारतीय सेना ने कहा कि 7-8 मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी और अखनूर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों और तोपखाने से बिना उकसावे के गोलीबारी की.

पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती इलाकों पर किया हमला

इस हमले से घबराए पाकिस्तान ने 7, 8 और 9 तारीख की रात को भारतीय सेना के सीमावर्ती इलाकों पर हमला करना शुरू कर दिया. इस दौरान पाकिस्तान की सेना ने पंजाब के सीमावर्ती इलाके में पठानकोट एयरबेस पर हमला किया.

पठानकोट के पास के गांवों में मिसाइलों के कुछ टुकड़े मिले

इस दौरान पाकिस्तान की ओर से पंजाब की सीमाओं की ओर कई मिसाइलें भेजी गईं. जिन्हें भारतीय सेना की मुस्तैदी से आसमान में ही नष्ट कर दिया गया. जिसके सबूत शुक्रवार सुबह सीमावर्ती इलाकों से सटे गांवों में मिले. जहां पठानकोट से सटे गांवों में मिसाइलों के कुछ टुकड़े मिले.

पाकिस्तान ने होशियारपुर से सटे दसूहा पर भी हमला किया

इसी समय पाकिस्तान ने पंजाब के दोआबा क्षेत्र में होशियारपुर से सटे दसूहा पर भी हमला किया. इस दौरान पाकिस्तान ने भारत की ओर कई मिसाइलें और बम जैसी वस्तुएं दागीं. इन हमलों को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. दसूहा में पाकिस्तानी हमले के सबूत गांव के खेतों में पड़े मिसाइल के टुकड़ों में मिले हैं. इन्हें भारतीय सेना ने अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है.

बठिंडा में भी मिसाइलें मिलीं

बात बठिंडा की, बठिंडा के एक गांव में भी मिसाइल जैसी वस्तुएं मिलीं, जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस प्रशासन का कहना हा कि लोगों द्वारा बरती गई सावधानी के कारण ही अभी तक कोई बड़ी घटना नहीं घटी है. साथ ही पुलिस ने ये भी कहा है कि आने वाले समय में भी लोग इसी तरह पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे. ऐसा होने से सीमा पार का दुश्मन अपने मकसद में कामयाब नहीं होगा.

ग्रामीणों ने दी जानकारी

ग्रामीणों का कहना है कि मिसाइल गिरते समय दिनभर धूल उड़ती देखकर सभी हैरान रह गए. इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके की जांच शुरू कर दी.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version