Home मध्य प्रदेश पीथमपुर : ट्रक ने तोड़ी शमशान की बाउंड्री वॉल, खराबी से रिवर्स...

पीथमपुर : ट्रक ने तोड़ी शमशान की बाउंड्री वॉल, खराबी से रिवर्स हुआ लोडिंग वाहन, पीथमपुर से राऊ की ओर जा रहा था

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ पीथमपुर के औद्योगिक नगर में एक लोडिंग वाहन तकनीकी खराबी के कारण अचानक रिवर्स हो गया। वाहन ने पास स्थित श्मशान घाट की बाउंड्री वॉल तोड़ दी। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

यह घटना पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र में नगर पालिका चौराहे के पास शाम करीब 5:30 बजे हुई। एक आयशर लोडिंग वाहन (क्रमांक MP 09 KD 6304) किसी कंपनी का सामान भरकर पीथमपुर से राऊ मार्ग पर जा रहा था।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260317-WA0085.mp4

नगर पालिका चौराहे से पहले घाटी पर वाहन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वह पीछे की ओर जाने लगा। ट्रक सड़क से करीब बीस फीट दूर बने श्मशान घाट की, बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए रुका। ड्राइवर ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ब्रेक नहीं लगे।

गनीमत रही कि इस दौरान सड़क पर पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारों के अनुसार, यह हादसा ट्रक की शाफ़्ट टूटने के कारण हुआ प्रतीत होता है।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260317-WA0060.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version