Explore the website

Looking for something?

Thursday, July 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में डांस टीचर गिरफ्तार, पहले...

पीथमपुर : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में डांस टीचर गिरफ्तार, पहले छात्रा के साथ यौन शोषण, फिर वायरल किया था वीडियो

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

आरोप के मुताबिक, धीरज ने पीड़िता के साथ दो बार दुष्कर्म किया. इसके बाद उसके न्यूड फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/औद्योगिक नगरी पीथमपुर के आजाद चौराहे पर स्थित शिवा डांस अकादमी के संचालक धीरज उर्फ शिवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. संचालक धीरज पर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है. दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीथमपुर के सेक्टर 1 में स्थित शिवा डांस अकादमी का संचालक धीरज उर्फ शिवा ने एक नाबालिक छात्रा को झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद उसके साथ फिर दुष्कर्म किया.

कला सिखाने के नाम पर शोषण

इस मामले की शिकायत खंडवा के जीरो थाने में दर्ज की गई थी. हालांकि इसके बाद इस मामले की रिपोर्ट पीथमपुर थाना सेक्टर 1 ट्रांसफर कर दी गई. पीथमपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस ने संचालक धीरज को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता के साथ दो बार दुष्कर्म करने का आरोप

थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहीर ने बताया कि दो दिन पहले खंडवा जिले के जीरो थाने में एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसे पीथमपुर थाना सेक्टर 1 में ट्रपीथमपुर थाना सेक्टर ट्रांसफर कर किया गया. उन्होंने बताया कि एक नाबालिग लड़की के साथ शिवा डांस अकादमी के संचालक ने डरा धमकाकर अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया. इसके बाद वीडियो वायरल कर दिया. घटना की शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाशी में जुट गई. बीती रात आरोपी डांस टीचर धीरज उर्फ शिवा को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

आरोपी की रिमांड मांग करेगी पुलिस

उन्होंने बताया कि आरोपी शिवा को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस रिमांड मांगा जाएगा, ताकि घटना के संबंध में जानकारी और सबूत एकत्रित किया जा सके.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version