Home मध्य प्रदेश विश्व के एकमात्र चतुर्भुज राम मंदिर मांडू में धूमधाम से मना शरद...

विश्व के एकमात्र चतुर्भुज राम मंदिर मांडू में धूमधाम से मना शरद पूर्णिमा महोत्सव

0

विश्व के एकमात्र चतुर्भुज राम मंदिर मांडू में धूमधाम से मना शरद पूर्णिमा महोत्सव

राहुल सेन मांडव
मो

मांडू न्यूज। विश्व के एकमात्र चतुर्भुज राम मंदिर मांडू में शरद पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। रविवार रात 9 बजे से मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन हुए।

पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री नृसिंहदास जी महाराज के सान्निध्य में भगवान लक्ष्मीनारायण जी का भव्य पूजन अभिषेक एवं सहस्त्रार्जन किया गया।

पूजन के पश्चात चंद्रमा की शीतल रोशनी में भगवान को खीर एवं दूध का विशेष महाभोग लगाया गया और महाआरती की गई। मान्यता अनुसार शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में रखी खीर में अमृत वर्षा होती है।

इस दौरान मंदिर को फूलों और विद्युत रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे और सभी ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया। वही महिला मंडल वह रामायण मंडल के द्वारा भजन कीर्तन क्या गया

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version