Friday, September 18, 2026

TOP NEWS

NCERT Books Dispute 2026:...

NCERT किताबों पर मचे देशव्यापी विवाद की पूरी कहानी। कक्षा 1 की 'सारंगी' किताब में अमर्यादित शब्द पर पटना हाईकोर्ट सख्त, वहीं कक्षा 8 में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' के अध्याय पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालतों का ताजा रुख।

बूढ़ी मांडू -इतिहास के...

"इतिहास के पन्नों में दफन मध्य प्रदेश की अनमोल विरासत 'बूढ़ी मांडू' आज संरक्षण के अभाव और प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। जानिए आठवीं से दसवीं शताब्दी के राष्ट्रकूट, परमार और प्रतिहार कालीन अद्भुत विसारा वास्तुकला और ऐतिहासिक धरोहरों की वर्तमान दयनीय स्थिति।"

प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा...

प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन 20 सितंबर कोलोकतंत्र के...

इंदौर के व्यापारियों का...

इंदौर में UPI मर्चेंट फीस के खिलाफ व्यापारियों का बड़ा मोर्चा। दुकानों पर पोस्टर अभियान शुरू, 10 लाख मोबाइल तक विरोध पहुंचाने का लक्ष्य। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर : महू-नीमच मार्ग पर घरेलू गैस से भरे टैंकर में हुआ...

पीथमपुर : महू-नीमच मार्ग पर घरेलू गैस से भरे टैंकर में हुआ लीकेज, शहरी क्षेत्र से बाहर निकाला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम कर टैंकर करीब 15 टन गैस लेकर उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले में जा रहा था। तभी गुडलक चौराहे पर करीब 3.30 बजे अचानक टैंकर में से गैस रिसाव होने लगा। टैंकर को रोका गया और इसकी सूचना सेक्टर-1 पुलिस को दी। सेक्टर-1 पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर सबसे पहले टैंकर को शहरी क्षेत्र के बाहर पीथमपुर चौपाटी के सर्विस रोड पर सुनसान क्षेत्र तक पहुंचाया।

पीथमपुर सेक्टर-1 थाना क्षेत्र के शहरी इलाके में महू-नीमच रोड पर शुक्रवार दोपहर को घरेलू गैस से भरे टैंकर से अचानक गैस रिसाव होने लगा। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल गैस लीकेज हो रहे टैंकर को शहरी क्षेत्र से बाहर निकलवाया। इसके बाद टीम को सूचना देकर लीकेज बंद करने का कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लीकेज बंद कराकर टैंकर को पुन: रवाना किया।

सुरक्षा के लिए मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

  • जानकारी के अनुसार हिंदुस्तान पेट्रोलियम कर टैंकर करीब 15 टन गैस लेकर उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले में जा रहा था। तभी गुडलक चौराहे पर करीब 3.30 बजे अचानक टैंकर में से गैस रिसाव होने लगा।

टैंकर को रोका गया और इसकी सूचना सेक्टर-1 पुलिस को दी। सेक्टर-1 पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर सबसे पहले टैंकर को शहरी क्षेत्र के बाहर पीथमपुर चौपाटी के सर्विस रोड पर सुनसान क्षेत्र तक पहुंचाया। इसके साथ ही बीपीसीएल की टीम को सूचना दी गई।

वहीं सुरक्षा की दृष्टि से फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया। पीथमपुर चौपाटी पर किशनगंज थाना लगने के चलते एक ओर किशनगंज पुलिस ने सर्विस रोड पर वाहनों को जाने से रोका।

साथ ही दूसरी ओर से सेक्टर-1 पुलिस ने व्यवस्था संभाली। क्षेत्र को प्रतिबंधित किया। सभी को टैंकर से करीब 200 मीटर दूरी पर रहने को कहा।

इसी बीच लीकेज बंद करने के लिए बीपीसीएल की टीम के दो लोग टैंकर पर चढ़े और लीकेज बंद करने का प्रयास कर रहे थे ।

किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि करीब एक से डेढ़ घंटे में टीम ने टैंकर के ऊपर से लीकेज हो रहे वाल्व को कड़ी मशक्कत के बाद बंद किया। जिसके बाद लीकेज बंद हुआ और फिर टैंकर को रवाना किया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments