Home मध्य प्रदेश पीथमपुर में दहशतगर्दों पर पुलिस का शिकंजा, चाकू लेकर घूम रहे तीन...

पीथमपुर में दहशतगर्दों पर पुलिस का शिकंजा, चाकू लेकर घूम रहे तीन युवकों का निकाला जुलूस

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

पीथमपुर। औद्योगिक नगर पीथमपुर की सेक्टर-1 थाना पुलिस ने महू-नीमच मार्ग पर खुलेआम धारदार हथियार लहरा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) रवि सोनेर के निर्देशन में यह त्वरित कार्रवाई की।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/06/1001957237.mp4

घटना बीते शाम लगभग 4 बजे की है। महू-नीमच मार्ग पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक हाथ में खुला चाकू लेकर घूम रहे थे। राहगीरों ने उनका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहीर के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई। वीडियो में दिख रहे मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कौशल (19 वर्ष, निवासी नूतन नगर कॉलोनी), अनुज मौर्य (निवासी जयानगर कॉलोनी) और गणेश लोधी (23 वर्ष, निवासी महू सुपर सिटी, हाल मुकाम फकीर मोहल्ला, पीथमपुर) के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के हौसले पस्त करने और क्षेत्र में कानून का डर स्थापित करने के उद्देश्य से एक सख्त कदम उठाया। तीनों आरोपियों को उनके ही मोहल्ले में पैदल जुलूस के रूप में निकाला गया।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/06/1001957284.mp4

पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। उनका मानना है कि ऐसे कदमों से अपराधियों में भय पैदा होगा और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। पुलिस तीनों आरोपियों पर वैधानिक कानूनी कार्रवाई कर उन्हें आज माननीय न्यायालय में पेश करेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version