Home मध्य प्रदेश 1 करोड़ की प्रॉपर्टी सिर्फ 15 लाख में! निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया...

1 करोड़ की प्रॉपर्टी सिर्फ 15 लाख में! निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर बड़ा शिकंजा, हुईं फरार

0

कटनी की विवादित और निलंबित नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पद और पावर का दुरुपयोग कर करोड़ों की कीमती जमीन औने-पौने दाम में हथियाने के गंभीर आरोपों के बीच निलंबित महिला अधिकारी पुलिस की पकड़ से बाहर (फरार) हो गई हैं।

क्या है पूरा विवाद?

स्थानीय सूत्रों और शिकायत के मुताबिक, कटनी में पदस्थ रहने के दौरान CSP नेहा पच्चीसिया पर एक बड़ा वित्तीय घोटाला करने का आरोप लगा है। शहर के एक प्राइम लोकेशन की संपत्ति, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है, उसे पच्चीसिया ने अपने रसूख और प्रशासनिक दबाव के दम पर महज 15 से 20 लाख रुपये में अपने नाम करवा लिया।

मामले की बड़ी बातें:

  • पावर का बेजा इस्तेमाल: शिकायकर्ता का आरोप है कि पच्चीसिया ने पद का डर दिखाकर करोड़ों की विवादित जमीन का सौदा 15-20 लाख रुपये में करवाया।
  • कार्रवाई से पहले ही निलंबन: भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग की शुरुआती जांच में मामला सही पाए जाने पर शासन ने उन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया था।
  • गिरफ्तारी के डर से फरार: निलंबन के बाद जब जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू किया और बयान के लिए तलब किया, तो वे गायब हो गईं। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version