Home मध्य प्रदेश पीथमपुर में महिला कर्मचारी ने की आत्महत्या, बेटे के सामने फंदे पर...

पीथमपुर में महिला कर्मचारी ने की आत्महत्या, बेटे के सामने फंदे पर झूलता मिला शव

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ पीथमपुर के बगदून औद्योगिक क्षेत्र में एक महिला कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रागिनी उर्फ रानी (36) के रूप में हुई है, जो सुरेंद्र ऑटो कंपनी में कार्यरत थी।

यह घटना तब हुई जब रागिनी के पति सोनू राठौर अपने 12 वर्षीय बेटे को लेने बाहर गए हुए थे। घर को सूना पाकर रागिनी ने कमरे में लोहे के एंगल से चुन्नी का फंदा बनाया और उस पर लटक गईं।

जब पति बेटे के साथ घर लौटे, तो मासूम बच्चे ने सबसे पहले अपनी मां को फंदे पर लटका देखा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/06/1001952942.mp4

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पीथमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। रागिनी और उनका परिवार मूल रूप से राजस्थान के बारह जिले के सीताबाड़ी केलवाड़ा का निवासी है। महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/06/1001952943.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version