वृद्धजन, निःशक्तजन व महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क परिवहन की सौगात।
निःशुल्क परिवहन देने वाला देश का पहला वृद्धाश्रम
राहुल सेन मांडव
मो
धार न्यूज/- मध्यप्रदेश जहां अपने नागरिकों को सुगम परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है वहीं एक कदम आगे बढ़कर भोज शोध संस्थान धार द्वारा संचालित श्रद्धालय वृद्धाश्रम धार के वृद्धजनों के साथ नगर के वृद्धजनों, निःशक्तजन व महिलाओं को निःशुल्क परिवहन की सौगात देने जा रहा है। श्रद्धालय वृद्धाश्रम अपने नवाचारों को लेकर विशेष चर्चा में है। इसी श्रंखला में यह निःशुल्क परिवहन सेवा और जुड़ गई है। समाजसेवी विजय बहादुर सिंह ने अपने जन्मदिन पर श्रद्धालय वृद्धाश्रम की ई रिक्शा भेंट की। श्रद्धालय वृद्धाश्रम प्रबंधन ने वृद्धजनों की सहमति से इस सेवा को नगर के वृद्धजन, निःशक्तजन व महिलाओं तक विस्तारित करने का निर्णय लिया।
नन्हें की सवारी
निःशुल्क परिवहन सेवा योजना का लाभ नगर की महिलाओं व वृद्धजनों व निःशक्तजन को निःशुल्क मिलेगा। भोज शोध संस्थान के निदेशक डॉ दीपेंद्र शर्मा ने बताया कि यह परिवहन सेवा सप्ताह के सातों दिन वृद्धाश्रम से बस स्टैंड, जिला अस्पताल व कोर्ट परिसर तक विजय पर्व दशहरे से उपलब्ध होगी। एक सप्ताह का ट्रायल रन आज से आरंभ कर दिया गया है। इसमें GPS के साथ संगीत की सुविधा भी जोड़ी जा रही है। एक वाहन है अतः वर्तमान में दो मुख्य मार्गों पर चलाया जाएगा। भविष्य में संशाधन बढ़ने पर अन्य मार्गों पर भी विस्तार किया जा सकेगा। इस अवसर पर दानदाता विनय बहादुरसिंह, अमिताभ व्यास, अमित ठाकुर, मनोज पंवार, विजय राजू ठाकुर, धीरेंद्र दिघे वृद्धाश्रम के सत्कार अधिकारी व पूर्व सहायक संचालक शिक्षा श्री जयन्त जोशी, योगाचार्य रामकिशोर पांडे, पेंशनर जी कोर, डॉ साधना चौहान, टिशा ठाकुर, श्रीमती विद्या गुंजाल, रानी सुभाष पंवार आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। पेंशनर संघ, सुपर 60 प्लस के लोगों ने इस उपयोगी सुविधा के लिए संस्था का आभार व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामना दी है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रॉकी मक्कड़ ने दी।
