Explore the website

Looking for something?

Thursday, June 18, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...

इंदौर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मध्यप्रदेश दौरा शुरू हो गया...

देहरादून में पानी के...

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में...

भारतीय क्रू वाले जहाज...

नई दिल्ली/मस्कट: खाड़ी क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है। भारतीय क्रू वाले...
Homeमध्य प्रदेशबगड़ी : गोलपुरा गांव में बीती रात तेंदुए ने गांव में घुसकर...

बगड़ी : गोलपुरा गांव में बीती रात तेंदुए ने गांव में घुसकर कुत्ते पर किया हमला

( संवाददाता राहुल सेन )

  • आवाज सुन ग्रामीण दौड़े टोर्च की रोशनी से भाग निकला तेंदुआ
  • दो भाइयों पर तेंदुए के हमले के बाद से लगातार तेंदुए की मूवमेंट से ग्रामीणों में भई का माहौल
  • वन विभाग ग्रामीणों को सतर्क रहने की दे रहा है सलाह, मौके पर पहुंचकर मूवमेंट की स्थिति देखी

बगड़ी/क्षेत्र के गांव गोलपुरा में एक बार फिर बिती रात तेंदुए ने रहवासी क्षेत्र में कुत्ते पर हमला किया। आवाज सुन ग्रामीणों के चिल्लाने पर तेंदुआ नालछा नदी की ओर भाग निकला। इधर शनिवार सुबह भी गांव की एक महिला को तेंदुआ दिखाई दिया इधर करीब 10 दिन पूर्व बकरी चरा रहे दो भाइयों पर तेंदुए ने हमला किया था। इसी के परिणाम स्वरूप संघर्ष करते हुए दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हुए थे। तब से लगाकर तेंदुए की मूवमेंट अभी क्षेत्र में लगातार बनी हुई है ग्रामीणों में भई का माहौल है इधर वन विभाग भी ग्रामीणों को सचेत करने में जुटा हुआ है।

ग्राम पंचायत भीलकुंडा के उप सरपंच अंतर सिंह गिरवाल ने बताया कि देर रात में घर के आंगन में तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया। तेज आवाज सुन हम जाग गए बाहर निकल कर देखा तो तेंदुआ खड़ा हुआ था।इसी दौरान टोर्च की रोशनी के कारण तेंदुआ वहां से भाग निकला।

काफी बड़ा दिखाई दे रहा था तेंदुआ

उप सरपंच अंतर सिंह ने बताया कि तेंदुआ काफी खुखार दिख रहा था। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है। कि पूर्ण रूप से स्वस्थ तेंदुआ क्षेत्र में घूम रहा है। घटना के बाद से लगातार ग्रामीणों को क्षेत्र में तेंदुआ घूमते हुए दिखाई देता है। आज सुबह सोच करने के लिए गई अनीता पति छगन महिला को भी तेंदुआ घूमते हुए दिखाई दिया। महिला ने बताया कि नालछा नदी में बने कुए में पानी पिया। और झाड़ियां के पीछे चला गया।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची पग मार्ग देखे गए

इधर तेंदुए की मूवमेंट की जानकारी लगने के बाद वन विभाग के वनकर्मी राकेश चौधरी के साथ वन समिति के लोग गांव में पहुंचे और मूवमेंट की स्थिति को देखा नालछा नदी की और तेंदुए के पग मार्ग भी देखे गए।लगातार तेंदुए की मूवमेंट, ग्रामीणों में भई का माहौल

गोलपुरा में एक सप्ताह पूर्व मवेशी चरा रहे दो भाइयों पर तेंदुए के हमले के बाद से लगातार तेंदुए की मूवमेंट नालछा नदी व गांव की ओर देखी जा रही है। लगातार तेंदुए की मूवमेंट के कारण ग्रामीणों में भई का माहौल है। मवेशियों को पानी पिलाने के लिए एक साथ एकत्रित होकर जा रहे हैं वहीं ग्रामीण बाहर निकलने में डर रहे हैं। वन विभाग द्वारा लगातार समझाइश दी जा रही है कि वह बाहर नहीं सोए एवं नालछा नदी वह वन परी क्षेत्र में नहीं जाए।

टीम गठित कर मौके पर नजर बनाए हुए हैं

मंडुवन परिक्षेत्र के रेंजर कमलेश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि हमें लगातार उसे क्षेत्र में तेंदुए होने की जानकारी मिल रही है निश्चित रूप से वहां तेंदुआ है पग मार्ग दिखे तो रहे हैं लेकिन गर्मी और हार्ड जमीन होने के कारण पूरे नहीं देख पा रहे हैं लेकिन यह बात सही है कि वहां तेंदुआ विचरण कर रहा है हमने वन विभाग की टीम को सतत नजर बनाए रखने के लिए निर्देश दे दिए हैं वह नजर बनाए हुए हैं और ग्रामीणों को भी अलर्ट कर रहे हैं।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version