Thursday, December 4, 2025

TOP NEWS

पीथमपुर में संभागायुक्त श्री...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ सम्पूर्ण प्रदेश मे चल रहे...

सीधी : चार युवकों...

एनटीवी टाइम न्यूज सीधी/ मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र...

इंदौर : IIM की...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर आईआईएम में छात्राओं का आरोप, प्लेसमेंट के नाम...

इंदौर : अवैध निर्माण...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर नगर निगम की कार्रवाई...
Homeछत्तीसगढबीजापुर : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 22 नक्सली ढेर,...

बीजापुर : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 22 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बृहस्पतिवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में एक जवान की जान भी चली गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में गंगालूर थाने से नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को रवाना किया गया था।

बस्तर आईजी पी सुंदर राज ने पुष्टि करते हुए बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह सात बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 22 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इस घटना में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान भी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मुठभेड़ और खोजी अभियान जारी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments