Explore the website

Looking for something?

Wednesday, July 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
HomeUncategorizedबुद्ध पूर्णिमा का उल्लास और नशा मुक्ति का संदेश

बुद्ध पूर्णिमा का उल्लास और नशा मुक्ति का संदेश

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सीबीएसई बोर्ड में आज बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण भक्तिमय और ज्ञानवर्धक गतिविधियों से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरविंद सिंह चौहान और दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की बहनों – वंदना भारती, सुजीता भारती व सुलभा भारती द्वारा माँ सरस्वती और भगवान बुद्ध के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस पावन क्षण ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक और गरिमामय वातावरण निर्मित कर दिया।इस अवसर पर छात्रा भाव्या त्रिपाठी द्वारा एक कविता के माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन से परिचय कराया।
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, जो देश भर में नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है, ने आज विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। संस्थान से पधारीं साध्वी सुलभा भारती ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न प्रकार की प्रेरक गतिविधियाँ कराईं। इन गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराया और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साध्वी सुलभा भारती ने सरल और प्रभावी ढंग से युवाओं को नशे के चंगुल से दूर रहने के महत्व को समझाया, जिससे छात्र-छात्राएँ गहराई से प्रभावित हुए।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरविन्द सिंह चौहान ने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से आए हुए सभी गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने संस्थान के प्रयासों की सराहना की और विद्यालय परिवार की ओर से सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version